बीजेपी की लिखी स्पीच पढ़ रहे थे बिन्नी: आप

Uncategorized

yogendra yadavनई दिल्ली: आम आदमी पार्टी के बागी विधायक विनोद कुमार बिन्नी ने अरविंद केजरीवाल पर जमकर हमला बोला। आज बिन्नी ने प्रेस कांफ्रेंस में आप की सरकार और अरविंद केजरीवाल को निशाने पर लेते हुए पुराने वादों की याद दिलाई। इन आरोपों का आप की तरफ से दो घंटे बाद जवाब आया। आप के वरिष्ठ नेता योगेंद्र यादव ने पार्टी की तरफ से कमान संभाली और सफाई दी। इस दौरान उनके साथ संजय सिंह और आशुतोष भी थे।

[bannergarden id=”8″]
योगेंद्र ने कहा कि हमें बिन्नी की बात सुनकर बहुत दुख और हैरानी हुई है। हमने सत्ता में आने के 2 हफ्ते के भीतर कई कदम उठाए। चाहे बात बिजली बिल, 700 लीटर पानी, सीएजी ऑडिट, रैन बसेरे की हालत सुधारने जैसे कई फैसले लिए हैं। हमें बिन्नी की शिकायतों से हैरानी हुई है। उन्होंने पार्टी के भीतर फोरम में बात उठाने की बजाय मीडिया के सामने अपनी बात रखी।
[bannergarden id=”11″]
योगेंद्र ने कहा कि बिन्नी ने 14 तारीख को बैठक में एक भी मुद्दा नहीं उठाया। बिन्नी स्क्रीनिंग कमेटी के सदस्य थे। बीजेपी की ओर संकेत करते हुए योगेंद्र ने कहा कि ऐसा लगा कि वो किसी और की दी हुई स्पीच पड़ रहे हैं। उनके सारे मुद्दे वही थे जो हर्षवर्धन ने विधानसभा में उठाए थे। वो बीजेपी का लिखा स्पीच पढ़ रहे थे।
[bannergarden id=”17″]
अगर बिन्नी को लगता था कि गलत हो रहा था तो उनको देश को आगाह करना चाहिए था। ऐसा लगता है कि उन्हें मंत्रिमंडल में शामिल न होने की नाराजगी थी। लोकसभा चुनाव की दावेदारी को स्वीकार न करने की नाराजगी भी लगती है।

योगेंद्र ने कहा कि बिन्नी ने अनुशासन तोड़ा है। उन्हें शो कॉज नोटिस जारी किया जाएगा और उसके बाद बाकी कार्रवाई की जाएगी।