व्यापार मंडल की अधिकांश स्थानीय इकाइयां भंग

Uncategorized

फर्रुखाबाद। व्यापार मंडल श्यामबिहारी गुट के प्रदेश मंत्री अरुण प्रकाश तिवारी दद्दुआ की मौजूदगी में नगर अध्यक्ष इखलाख खां ने मऊदरवाजा व्यापार मंडल, सुतहट्टी व्यापार मंडल एवं जरदोजी व्यापार मंडल की नगर इकाइयां भंग कर दी। नगर अध्यक्ष ने इन इकाइयों में से दो इकाइयों के नगर अध्यक्ष व् महामंत्री भी घोषित कर दिए। उन्होंने बताया कि मऊदरवाजा व्यापार मंडल के पदाधिकारी बाद में घोषित किये जायेंगे। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष संजीव मिश्रा बाॅबी के निर्देशन में अंगूरी बाग व्यापार मंडल का भी गठन किया गया। नव गठित संगठन के अध्यक्ष पद की कमान राकेश सक्सेना को दी गयी। इस इकाई का महामंत्री हाजी इदरीश चैधरी को बनाया गया व कोषाध्यक्ष रवीन्द्र आर्य बने।
Vyapar Mandal farrukhabad
प्रदेश मंत्री अरुण प्रकाश तिवारी दद्दुआ ने व्यापार मंडल के जिला उपाध्यक्ष विद्यानंद आर्य के आवास प्रागण में हुई व्यापारियों की बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि व्यापारियों का उत्पीडन किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। उन्होंने कहा कि जाति, बिरादरी, मजहब व् क्षेत्र की बाध्यताओं को दूर रख पहले हम व्यापारी है। उन्होंने कहा कि सक्रियता के बिना हम अधिकारियों पर अपना दबाव नहीं बना पाएंगे। अतः व्यापारी सक्रिय रहकर अपनी मौजूदगी दर्ज कराते रहे।

[bannergarden id=”8″]
प्रदेश मंत्री की हिदायत के मद्देनजर नगर अध्यक्ष इखलाख खां ने निष्क्रियता की बात कह कर कहा कि व्यापार मंडल की मऊदरवाजा, जरदौजी, एवं सुतहट्टी व्यापार मंडल की इकाइयों को भंग कर दिया। उन्होंने हाथ के हाथ जरदोजी व्यापार मंडल का अध्यक्ष नदीम खां को घोषित कर दिया। इसके साथ ही दीपक गुप्ता को सुतहट्टी व्यापर मंडल को अध्यक्ष बनाने की घोषणा की। उन्होंने बताया कि मऊदरवाजा व्यापार मंडल भी काफी दिनों से निष्क्रिय चल रहा था। जिसके पदाधिकारी भी जल्द ही घोषित कर दिए जायेंगे। नए पदाधिकारियों का माल्यार्पण करके स्वागत किया गया और जिम्मेदारी को बखूबी निर्वाह करने की बात कही गयी। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष संजीव मिश्रा बाॅबी ने अपने उद्बोधन में कहा कि व्यापार मंडल प्रमुख रूप से व्यापारियों के हितों का संरक्षण तो करता ही है साथ ही जन समस्याओं को लेकर संघर्ष भी करने के लिए तैयार रहता है। उन्होंने कहा कि अगर किसी व्यापारी को कोई सता रहा हो या उसका उत्पीड़न कर रहा हो तो वह उनसे या उनके पदाधिकारियों से मिल कर अपनी व्यथा बता सकता है। हम सभी मिलजुल कर समस्या का समाधान निकालेंगे और उत्पीडन को बर्दाश्त नहीं करेंगे। जिला उपाध्यक्ष विद्यानंद आर्य ने आये हुए सभी व्यापारियों के प्रति आभार जताया। इस अवसर पर अनिल तिवारी, डॉ दिनेश अग्निहोत्री, दिनेश चंद श्रीवास्तव, राजू गौतम, वसीम जमा खां, राकेश सक्सेना सहित तमाम व्यापारी मौजूद रहे।
[bannergarden id=”11″][bannergarden id=”17″]