अमेठी में दबंगो ने टैक्सी चालक के घर में लगायी आग, दो समुदायो में तनाव

Uncategorized

फर्रुखाबाद: टैक्सी स्टैंड पर झाड़ू लगाने को लेकर शुरू हुआ विवाद घर फूकने तक पहुच गया| एक दबंग टैक्सी चालक ने दूसरे टैक्सी चालक को घर में घुस कर न केवल मारा पीटा बल्कि छप्पर में आग भी लगा दी| दबंग टैक्सी चालक सहित एक अन्य को पुलिस ने हिरासत में लिया है| मामला दो समुदायो का होने की वजह से स्थिति तनावपूर्ण किन्तु नियंत्रण में बतायी जा रही है|
Amethi Kohna Farrukhabad
पराग दूध डेरी के पास रहे वाले विवेक दुबे और सोताबादुरपुर के जाकिर खान दोनों टैक्सी चलाते है और रात को एक ही जगह पर टैक्सी खड़ी करते है| जाकिर ने विवेक से टैक्सी खड़ी करने की जगह पर झाड़ू लगाने को कहा तो विवेक ने सफाई कर्मचारी रख उसे पैसे देने की सलाह दी| इस पर विवाद बढ़ गया और जाकिर ने विवेक के साथ हाथापाई कर दी| आज सुवह जब जाकिर फर्रुखाबाद से सवारी भर कर टैक्सी ला रहा था तो विवेक दुबे ने अमेठी कोहना में अपने घर के सामने जाकिर की टैक्सी रोक जाकिर के साथ हाथापाई कर दी|

Kotwal Farrukhabadगाव वालो ने बताया कि इसके बाद जाकिर टैक्सी लेकर चला गया और सवारी उतारने के बाद 10-15 साथियो के साथ विवेक के घर पंहुचा और घरवालो की जमकर पिटाई कर दी| बताया जा रहा है कि जाकिर और उसके साथियो ने विवेक के घर में आग लगा दी| मौक पर पहुची पुलिस ने जाकिर सहित एक अन्य साथी को हिरासत में ले लिया है|
[bannergarden id=”8″]
इसके बाद हिन्दू जागरण मंच के कार्यकर्ताओ ने कोतवाली में मुकदमा दर्ज करने के लिए हंगामा काटा| हंगामे की खबर पर सीओ सिटी कोतवाली पहुचे और मुकदमा पंजकरत कराया गया| पुलिस को दी तहरीर में विवेक यादव ने घर में घुस कर महिलाओ के साथ मारपीट करने, जेवर लूटने और आगजनी का आरोप लगाया है| तहरीर में कहा है कि जाकिर, सोंटी पुत्र शेर खान, मुनीम एवं अन्य १४-१५ साथियो के साथ घर पर जान से मरने की नियत से आया और हमला कर दिया| गाव वालो के ललकारने पर हमलावर मोटर साइकिल पैशन प्लस संख्या UP76Q0305 बदमाश मौके पर ही छोड़ कर भाग गए|
[bannergarden id=”11″][bannergarden id=”17″]