पढ़ें: 4 जनवरी- कैसा रहेगा आपका आज का दिन

Uncategorized

rashifalमेष- प्रयासों को समर्थन मिलेगा। मेहनत का प्रतिफल। आर्थिक क्षेत्र में अच्छे संकेत बनेंगे। कामकाज और कारोबार में जुटे रहने का समय है। विरोधी शांत। भाग्य सहयोगी रहेगा।

वृषभ- मनोबल उंचा रखकर सही दिशा में बढे़ चलें। परिस्थितियां अनुकूल बनी रहेंगी। सोच से ज्यादा सक्रियता पर भरोसा रखें। भाग्य की मदद कामकाज में अच्छे परिणाम दिलाएगी।

मिथुन- परिस्थितियों में तेजी से सुधार होगा। स्वास्थ्य समस्याओं से मुक्त होकर बेहतर करने तत्पर होंगे। भाग्य पक्ष को बल मिलेगा। आस्था और आत्मविश्वास से योजनाओं पर अमल करें।

कर्क- महत्वपूर्ण कार्यों को दोपहर से पहले पूरा कर लेने की सोच रखें। आलस्य और अप्रत्याशित घटनाक्रम कार्यगति प्रभावित कर सकता है। सेहत पर समझौता न करें। दिन सामान्य।

सिंह- करियर कारोबार की तुलना में परिवार और मित्रों पर ज्यादा ध्यान देंगे। जीवन में सरसता और शुभता का संचार होगा। मनोनुकूल वातावरण का आनंद उठाएं। खुश रहें और खुशियां बांटें।

[bannergarden id=”8″]

कन्या- करियर कारोबार में बेहतर बने रहेंगे। अच्छे परिणामों का आधिक्य विरोधियों को सक्रिय कर सकता है। बिना गलती के आगे बढ़ें।

तुला- साज संवार और सुधार की सोच रहेगी। घर बाहर दोनों जगह अच्छा करेंगे। लाभ का प्रतिशत सुधरेगा। प्रेम संबंध बेहतर होंगे। परीक्षा प्रतियोगिता में अपना श्रेष्ठ देने में सफल होंगे।

वृश्चिक- अपनों की अपेक्षाओं के बोझ तले दबा अनुभव करेंगे। चिंतन और चिढ़चिढ़ाहट बढ़ सकते हैं। कामकाज में सहजता बनी रहेगी। महत्वपूर्ण कार्यों को दोपहर पूर्व कर लें। दिन सामान्य।

धनु- प्रभाव क्षे़त्र बढ़ने से मित्रों की संख्या में इजाफा होगा। जनसंपर्क और सूचनातंत्र को बल मिलेगा। भाग्यपक्ष बेहतर होगा। जीवन स्तर पूर्ववत बना रहेगा, तेजी बनाए रखें। कार्य सफलता का प्रतिशत अच्छा है।

[bannergarden id=”11″]

मकर- आप सबके लिए अच्छा करने की सोच रखते हैं। इसके बदले सराहना का मोह त्यागें। करीबियों और कुटुम्बियों से संबंध सुधरेंगे। वाणी-व्यवहार श्रेष्ठ रहेंगे। धनधान्य की प्रचुरता रहेगी। संग्रह पर जोर दें।

कुंभ- सक्रियता और सटीकता ही सफलता के सूत्र हैं। सोचे हुए को आगे बढ़ाने का समय है। प्रतिष्ठा और पूछपरख बढ़ी हुई रहेगी। आगामी कुछ दिन महत्वपूर्ण कार्यों के लिए शुभ।

[bannergarden id=”17″]

मीन- आय-व्यय का ग्राफ उंचा रहेगा। करियर कारोबार से जुड़े जरूरी कार्यों को दोपहर से पहले करने पर जोर दें। प्रयासों को सराहना मिलेगी। अफसर प्रसन्न रहेंगे। दिन सामान्य फलकारक।