महिला संगठनों को और अधिक जिम्मेदारी से काम करने की जरुरत- डॉ सरीन

0
102

फर्रुखाबाद:- फर्रुखाबाद महोत्सव के महिला सम्मेलन और महिला सम्मेलन में महिला नेताओं ने महिलाओं पर हो रहे अत्याचारों के न थमने पर चिंता व्यक्त की। महिलाओं ने पारंपरिक लोकगीत भी सुनाये। महोत्सव पंडाल में हुए महिला सम्मेलन में पूर्व विधायक उर्मिला राजपूत ने कहा कि महिलायें जागरुक हो रही हैं। इसके बावजूद महिलायें सुरक्षित नहीं हैं। महिलाओं के साथ दुष्कर्म की बढ़ती घटनायें चिंता का विषय हैं।
Mahila Sammelen Farrukhabad
भाजपा नेता डॉ रजनी सरीन ने कहा कि महिला संगठनों को और अधिक जिम्मेदारी से काम करने की जरुरत है। नाबालिग बेटियों के साथ बढ़ती दुष्कर्म की घटनाओं पर रोंक लगनी चाहिए। उन्होंने कहा कि महिलायें हर क्षेत्र में नाम रोषन कर रही हैं। जिन क्षेत्रों में पुरुष वर्ग का एकाधिकार था उन पर भी महिलाओं ने काम करके दिखाया है। मीरा सिंह, मुन्नी यादव, रमला राठौर आदि ने भी विचार रखे।
[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]