असलहो के फर्जी लाइसेंसो की जाँच को लखनऊ पुलिस ने डाला डेरा

Uncategorized

gunफर्रुखाबाद: बीते दिनों लखनऊ में पकडे गए असलहो के फर्जी लाइसेंस के कई मामले फर्रुखाबाद जनपद के निकले थे| इसकी जाँच के लिए लखनऊ पुलिस ने जनपद में डेरा जमा दिया है|

28 सितम्बर 2013 को लखनऊ के थाना विभूतिखंड खंड के थानाध्यक्ष पंकज कुमार सिंह ने फर्जी लाइलेंस बनाने के मामले में पडोसी जनपद हरदोई के हरपालपुर निवासी राजकुमार पुत्र अंगद सिंह के साथ मकान संख्या 57 नवीपुरवा धर्मशाला रोड हरदोई निवासी सुमित श्रीवास्तवा पुत्र राजकुमार श्रीवास्तव को गिरफ्तार कर जेल भेजा था| आरोपिओ पर धोखाधड़ी की धाराओ के साथ अन्य कई संगीन धराये लगायी गयी थी| उनके पास से पुलिस ने साथ डबल बैरल बन्दूक, चार एकनाली बन्दूक, एक रेवोल्वर 40 जिन्दा कारतूस के अलावा अन्य असलहे व् सामान भी बरामद किया था|
[bannergarden id=”11″][bannergarden id=”8″]
इसी मामले में लखनऊ के थाना विभूतिखंड के उपनिरीक्षक विनय कुमार मिश्रा मंगलवार दोपहर बाद शहर कोतवाली में पहुचे| उन्होंने बताया कि राजीव कुमार सिंह पुत्र हरिश्चंद्र निवासी रामपुर माझगाव, संजर कुमार दुबे पुत्र हरिश्चंद्र दुबे निवासी रामकृष्ण नगर गुरसहायगंज कन्नौज, पप्पू सिंह पुत्र लटूरी सिंह खिरिआ जैथरा एटा, आदित्य कुमार पुत्र ओमप्रकाश निवासी ककड़ी कमालगंज, विश्वनाथ सिंह पुत्र बाबूसिंह निवासी हरिहरपुर राजेपुर, कृषणपाल सिंह पुत्र मुनेश्वर सिंह निवासी अंतोर फतेहगढ़, दिनेश सिंह पुत्र बीरभान निवासी अशोक नगर शमसाबाद, जगदीश सिंह पुत्र रामचंद्र सिंह निवासी अंतोर फतेहगढ़,नरेंद्र सिंह पुत्र इंद्र पाल सिंह जमुही पिहानी हरदोई, दिनेश चन्द्र तिवारी पुत्र बाबूराम निवासी जुहासी हरदोई आदि के शस्त्र लाइसेंसो की जाँच की जायेगी|

उपरोक्त सभी लाइसेंस पंजाब प्रान्त के संगरूर जिले से वहाँ के अस्थाई पता दिखा कर बनाये गए थे| पकडे गए दलाल ने खुलासा किया कि ये लाइसेंस एक बार बनकर मूल जनपद में रहने वाले के जनपद में ट्रांसफर किये थे और वेरिफिकेशन भी होता था|