गजब की आकर्षण शक्ति होती है आज जन्मे लोगो में

Uncategorized

जन्मदिन की शुभकामनाओं के साथ आपका स्वागत है जेएनआई की विशेष प्रस्तुति में। यह कॉलम नियमित रूप से उन पाठकों के व्यक्तित्व और भविष्य के बारे में जानकारी देगा जिनका उस दिनांक को जन्मदिन होगा। पेश है दिनांक 5 दिसंबर को जन्मे व्यक्तियों के बारे में जानकारी :girl

आप बेहद भाग्यशाली हैं कि आपका जन्म 5 दिसंबर को हुआ है। 5 अंक का मूलांक भी 5 ही होता है। ऐसे व्यक्ति अधिकांशत: मितभाषी होते हैं। कवि, कलाकार तथा अनेक विद्याओं के जानकार होते हैं। आपमें गजब की आकर्षण शक्ति होती है। आपमें लोगों को सहज अपना बना लेने का विशेष गुण होता है। अनजान व्यक्ति की मदद के लिए भी आप सदैव तैयार रहते हैं। आपमें किसी भी प्रकार का परिवर्तन करना मुश्किल है। अर्थात अगर आप अच्छे स्वभाव के व्यक्ति हैं तो आपको कोई भी बुरी संगत बिगाड़ नहीं सकती। अगर आप खराब आचरण के हैं तो दुनिया की कोई भी ताकत आपको सुधार नहीं सकती। लेकिन सामान्यत: 5 तारीख को पैदा हुए व्यक्ति सौम्य स्वभाव के ही होते हैं।

शुभ दिनांक : 1, 5, 7, 14, 23

शुभ अंक : 1, 2, 3, 5, 9, 32, 41, 50

शुभ वर्ष : 2030, 2032, 2034, 2050, 2059, 2052

ईष्टदेव : देवी महालक्ष्मी, गणेशजी, मां अम्बे।

शुभ रंग : हरा, गुलाबी, जामुनी, क्रीम

[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]

कैसा रहेगा यह वर्ष :

जिनकी जन्म तारीख 5, 14, 23 है उनके लिए यह वर्ष उत्तम कहा जा सकता है। आप अपने विवेक का इस्तेमाल कर सफलता पाने में समर्थ होंगे। लेखन से जुड़े व्यक्तियों के लिए समय सुखद रहेगा। विद्यार्थी वर्ग अनुकूल स्थिति पाएंगे। व्यापार-व्यवसाय में सहयोग द्वारा सफलता मिलेगी। नौकरीपेशा व्यक्ति संतोषजनक वातावरण पाएंगे। आर्थिक, पारिवारिक समय अनुकूल रहेगा। स्वास्थ्य उत्तम ही रहेगा। महत्वपूर्ण कार्य से यात्रा के योग भी बनेंगे। कुल मिलाकर समय अनुकूल रहेगा।

मूलांक 5 के प्रभाव वाले विशेष व्यक्ति :

* संजय गांध
* सुभाषचन्द्र बो
* शेक्सपीयर
* रमेश सिप्पी
* भाग्यश्री

राशिफल 05 दिसंबर 2013, गुरुवार (daily horoscope)

 मेष राशिफल (Aries Horoscope)

आज आप अपना माइड खुले रखिएगा. आपका लकी रंग ब्लैक और लकी नंबर 2 है. आर्थिक चिंता हल होने की संभावना है। दिनचर्या व्यवस्थित रहेगी। बड़े लोगों से मेलजोल बढ़ेगा। संतान संबंधी काम होंगे। क्रोध एवं उत्तेजना पर संयम रखें। कार्य में विलंब की आशंका है।

वृषभ राशिफल (Taurus Horoscope)

कुछ ऐसे काम है जिसमे आपको सफलता मिलने वाली है. आपका लकी रंग ऑरेंज और लकी नंबर 27 है. संघर्षपूर्ण वातावरण में काम करना होगा। पारिवारिक जीवन भी सुखद नहीं रहेगा। व्यवसाय में किसी समस्या का सामना करना पड़ सकता है।

मिथुन राशिफल (Gemini Horoscope)

जो आपके अंदर निरासा फैली हुई है उससे बाहर निकले, आज हॉबी के लिए अच्छा दिन है. आपका लकी रंग सफेद और लकी नंबर 11 है. व्यर्थ भ्रम में न पड़ें। स्व-विवेक से काम करें तो सफलता संभव है। खर्च की पूर्ति होगी। व्यापार में आने वाला बाधाएं हल होंगी।

कर्क राशिफल (Cancer Horoscope)

आप चाहे तो आज के दिन आप घर रुक सकते हैं. आपका लकी रंग रेड और लकी नंबर 20 है. परिवार में सुख-शांति रहेगी। लक्ष्य को ध्यान में रखकर काम करने से सफलता मिल सकेगी। प्रतिस्पर्धा में सफलता के योग हैं।

सिंह राशिफल (Leo Horoscope)

आपको कुछ टाइम अकेले बिताने से जरूर अच्छा फिल हो सकता है. आपका लकी रंग सिल्वर लकी नंबर 31 है.किए गए कार्य फलीभूत होंगे। आर्थिक स्थिति उत्तम रहेगी। निर्णय लेने में विलंब न करें। मांगलिक आयोजनों में भाग लेंगे।

कन्या राशिफल (Virgo Horoscope)

वित्तीय में आज आप कुछ समस्या का सामना कर सकते हैं इसलिए ऐसे फैसले को कुछ समय के लिए टाल दें. आपका लकी रंग येलो और लकी नंबर 19 है.महत्वपूर्ण विचार-विमर्श होंगे। आलस्य से बचकर सक्रिय हो जाना आपके लिए लाभप्रद रहेगा। आर्थिक स्थिति प्रसन्नतादायी रहेगी।

 तुला राशिफल (Libra Horoscope)

आप जानते हैं कि अपने काम को देखते हुए कैसे किसी सहायता की जाती है. आपका लकी रंग वर्मिलियन और लकी नंबर 15 है. व्यापार अच्छा चलेगा। काम में शीघ्रता नहीं करें। पुराने संबंधों में यश की वृद्धि होगी। जीवनसाथी के व्यवहार में अनुकूलता रहेगी।

वृश्चिक राशिफल (Scorpio Horoscope)

आज कुछ दान करेंगे तो यह आपके लिए अच्छा होगा. आपका लकी रंग स्टील ग्रे और लकी नंबर 6है. परिवार में असंतोष रहेगा। कार्य में बाधाएं आएंगी। समाज में आपके कार्य की आलोचना हो सकती है। व्यापार में हानि की आशंका है।

धनु राशिफल (Sagittarius Horoscope)

दुख बांटने से कम होते हैं इसलिए अपने दुख को किसी करीबी के साथ जरूर बांटे . आपका लकी रंग सफेद और लकी नंबर 10 है. व्यापार में अधिक लाभ प्राप्ति के योग हैं। जोखिम के कार्य से बचना चाहिए। व्यवसाय का तनाव समाप्त हो सकेगा। संबंधियों के कारण आपकी कीर्ति बढ़ेगी।

मकर राशिफल (Capricorn Horoscope)

आपने बहुत हद तक वह सब हासिल कर लिया है जो आप चाहते हैं. आपका लकी रंग पर्पल और लकी नंबर 12 है. नए प्रस्ताव मन में उत्साह पैदा करेंगे। खान-पान में सावधानी रखें। दांपत्य जीवन सुखद होगा। परिचय क्षेत्र का विस्तार होगा।

कुंभ राशिफल (Aquarius Horoscope)

आप अपने लुक को लेकर काफी विचारशील है, आज काफी लोग आपसे प्रेरणा लेने वाले है. आपका लकी रंग कैमल ब्राउंन और लकी नंबर 1 है. अनुकूलता के कारण मन में प्रसन्नता रहेगी। व्यापार में लाभकारी परिवर्तन संभव हैं। मानसिक दृढ़ता से निर्णय लेकर काम करें।

मीन राशिफल (Pisces Horoscope)

आज आप सबकी टेंसन हल्की कर पाएंगे. आपका लकी रंग स्कार्लेट और लकी नंबर 19 है. नवीन गतिविधियाँ लाभकारक रहेंगी। बुद्धि चातुर्य से अनेक कठिनाइयाँ दूर हो सकेंगी। अनावश्यक क्रोध न करें। पारिवारिक सुख व धन बढ़ेगा।