सपा जिलाध्यक्ष ने बंटवायी लोहिया अस्पताल के मरीजों को चादरें

Uncategorized

FARRUKHABAD : समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष चेतावनी देने के दूसरे दिन पुनः लोहिया अस्पताल पहुंचे और निरीक्षण के दौरान चादरें आदि बदलवायीं। बीते सोमवार को जिलाध्यक्ष चन्द्रपाल सिंह यादव लोहिया अस्पताल गये थे। उन्होंने पुरुष सीएमएस अशोक कुमार मिश्रा और महिला सीएमएस डा0 सरोज वाला को मरीजों के बैड पर चादरें व गद्दे ठीक ठाक बिछाने के लिए चेतावनी दी थी। CHANDRA PAL SINGH YADAV

[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]

दूसरे दिन पुनः जिलाध्यक्ष लोहिया अस्पताल पहुंच गये और उन्होंने ओपीडी के अलावा इमरजेंसी, महिला बार्ड व जनरल बार्ड में पुनः निरीक्षण किया। महिला बार्ड व जनरल बार्ड के मरीजों की पुरानी फटी चादरें बदलवायी गयीं। जिलाध्यक्ष ने कहा कि मरीजों की चादरें नियमित बदलनी चाहिए। नही ंतो शासन स्तर पर कार्यवाही की जायेगी। इस दौरान बार्डों में बदबू आने पर जिलाध्यक्ष ने नाराजगी जतायी और कहा कि बार्डों को फिनाइल डालकर प्रति दिन साफ कराना चाहिए।
इस दौरान राजू गुप्ता, पुष्पेन्द्र यादव, रजत क्रांतिकारी आदि सपाई मौजूद रहे।