कांग्रेस से दूरी बना रहे पुन्नी कार्यक्रमों से रहते हैं नदारद

Uncategorized

FARRUKHABAD : अपने को सलमान खुर्शीद का हनुमान बताने वाले कांग्रेस के पूर्व नगर अध्यक्ष पुन्नी शुक्ला के कांग्रेस के कार्यक्रमों में न आने की बजह क्या है? क्या वह पार्टी से ऊब चुके या आपसी मनमुटाव उन्हें ऐसा करवा रहा है। कांsalman-khurseed-punni-shukla1ग्रेस के कार्यक्रमों में पुन्नी कई महीनों से शिरकत तक नहीं कर रहे हैं।

महंगाई की मार हो, प्रदेश सरकार के खिलाफ मोर्चा, किसी विभाग में भ्रष्टाचार का मामला हो या राजनीतिक आंदोलन, पुन्नी शुक्ला कुछ माह पूर्व चौक, घुमना, लाल दरबाजा आदि जगहों पर पुतला फूंकते, जुलूस निकालते नजर आ ही जाते थे। कांग्रेस के कार्यक्रमों में बढ़ चढ़कर हिस्सा भी लेते थे। यह नाजारा उस समय का है जब पुन्नी नगर अध्यक्ष हुआ करते थे।
[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]
लेकिन अब स्थितियां और परिस्थितियां बदल गयीं। नगर अध्यक्ष के पद पर इकलाख खान का कब्जा हो गया, पुन्नी अब उस पद पर रहे नहीं। शायद यही बात पुन्नी के बर्चस्व से जुड़ गयी। काफी प्रयास के बाद भी पुन्नी अपनी कुर्सी बचाने में नाकामयाब रहे और उन्हें नगर अध्यक्षी से हाथ धोना पड़ा था। नगर अध्यक्षी जाने के बाद से पुन्नी शुक्ला कांग्रेस के कार्यक्रमों से गायब हो गये। यह क्रम चलते महीनों हो गये। पहले तो पुन्नी कार्यक्रमों में जाते ही नहीं थे और यदि सलमान खुर्शीद या लुईस खुर्शीद स्वयं जनपद आयें तो वह उस स्थान पर जाने से गुरेज कर रहे हैं जहां नगर अध्यक्ष या उनके समर्थक मौजूद हों। बाद में पुन्नी सलमान खुर्शीद से सम्पर्क साधते जरूर नजर आते हैं। फिलहाल पुन्नी शुक्ला की कांग्रेस से व कांग्रेसियों से इस दूरी की बजह कुछ और ही तो नहीं?

हालांकि पुन्नी शुक्ला इस बात को पूरी तरह नकार रहे हैं। पुन्नी ने बताया कि वह कांग्रेस के सिपाही हैं और कांग्रेस के लिए काम करेंगे। नगर अध्यक्ष के पद पर न रहने का उन्हें कोई मलाल नहीं।