धीर गंभीर, परोपकारी व कर्मठ होते हैं आज जन्मे लोग

Uncategorized

जन्मदिन की शुभकामनाओं के साथ आपका स्वागत है जेएनआई की विशेष प्रस्तुति में। यह कॉलम नियमित रूप से उन पाठकों के व्यक्तित्व और भविष्य के बारे में जानकारी देगा जिनका उस दिनांक को जन्मदिन होगा। पेश है दिनांक 26 सितंबर को जन्मे व्यक्तियों के बारे में जानकारी :girl

दिनांक 26 सितंबर को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 8 होगा। यह ग्रह सूर्यपुत्र शनि से संचालित होता है। इस दिन जन्मे व्यक्ति धीर गंभीर, परोपकारी, कर्मठ होते हैं। आपकी वाणी कठोर तथा स्वर उग्र है। आप भौतिकतावादी है। आप अद्‍भुत शक्तियों के मालिक हैं। आप अपने जीवन में जो कुछ भी करते हैं उसका एक मतलब होता है। आपके मन की थाह पाना मुश्किल है। आपको सफलता अत्यंत संघर्ष के बाद हासिल होती है। कई बार आपके कार्यों का श्रेय दूसरे ले जाते हैं।

शुभ दिनांक : 8, 17, 26

शुभ अंक : 8, 17, 26, 35, 44

शुभ वर्ष :2015, 2024, 2042

ईष्टदेव : हनुमानजी, शनि देवता

शुभ रंग : काला, गहरा नीला, जामुनी

कैसा रहेगा यह वर्ष
जिनकी जन्म तारीख 8, 17, 26 है उनके लिए यह वर्ष काफी कठिनाई भरा रहेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा। पारिवारिक मामलों में सावधानी रखना होगी। व्यापार-व्यवसाय के मामलों में सितंबर तक जोखिम से बचें। नवीन कार्य योजनाओं में संभल कर चलना होगा। नौकरीपेशा व्यक्ति अपने कार्य के प्रति लापरवाही ना बरतें। आर्थिक मामलों में मिली-जुली स्थिति पाएंगे। दांपत्य जीवन में सतर्कता रखना होगी। विद्यार्थी वर्ग को पढ़ाई पर ध्यान देना होगा। शत्रु पक्ष प्रभावहीन होंगे। सितंबर के बाद स्थिति में सुधार पाएंगे।

मूलांक 8 के प्रभाव वाले विशेष व्यक्ति
* गुरु नानक
* जार्ज बर्नार्ड शॉ
* राकेश बेदी
* डिम्पल कपाडि़या
* जावेद अख्तर
* शबाना आजमी
* रवीना टंडन
* सुभाष घई

राशिफल 26 सितंबर 2013, (daily horoscope)

 मेष राशिफल (Aries Horoscope)

आज आपको कही जाने का मौका मिल सकता है. आपका लकी रंग कॉपर और लकी नंबर 8 है. कामकाज में मन लगेगा। प्रभावी वातावरण रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में उन्नति के योग बनने से लाभ की आशा प्रबल होगी। प्रवास में सतर्कता आवश्यक।

वृषभ राशिफल (Taurus Horoscope)

आपको आज थोड़ी समस्या हो सकती है. आपका लकी रंग गॉल्डन ब्राउंन और लकी नंबर 16  है. पारिवारिक समस्याओं का निकाल होकर प्रसन्नता का वातावरण बनेगा। कामकाज में आशानुकूल अवसर प्राप्त होंगे। स्वास्थ्य की ओर ध्यान दें।

 मिथुन राशिफल (Gemini Horoscope)

अपने विचार करने की समीक्षा करने की जरूरत है आपका लकी रंग ऑरेंज और लकी नंबर 33 है.विरोधी अपने मंतव्य में कामयाब नहीं हो पाएंगे। आर्थिक स्थिति उत्तम रहेगी। साझेदारी की समस्या का निराकरण होगा।

 कर्क राशिफल (Cancer Horoscope)

अपनी हेल्थ पर ध्यान दीजिए क्योंकि आज आपको जिम्मेदारियां मिल सकती है. आपका लकी रंग ग्रीन लकी नंबर 4 है. पुरानी उधारी, लेनदारी में सफलता मिलेगी। बोलचाल की भाषा में सावधानी जरूरी है। विलासिता के प्रति रुझान बढ़ेगा।

सिंह राशिफल (Leo Horoscope)

अपने वर्क लोड को थोड़ा साइड में रखिए और फन कीजिए. आपका लकी रंग सफेद और लकी नंबर 10 है. धन-संपत्ति में बढ़ोतरी होकर आत्मप्रसन्नता का अनुभव होगा। अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। विद्यार्थियों को पढ़ाई पर ध्यान देना चाहिए।

 कन्या राशिफल (Virgo Horoscope)

घर पर रहकर आराम कर सकते हैं. आपका लकी रंग ब्लैक और लकी नंबर 21 है. परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। पुरानी उधारी, लेनदारी में सफलता मिलेगी। नवीन कार्य रचनाओं को साकार रूप दे सकते हैं।

 तुला राशिफल (Libra Horoscope)

इस समय आप लेजी फील कर रहे हैं इसलिए इस पर काम कीजिए. आपका लकी रंग पीच और लकी नंबर 10 है. नौकरीपेशा के स्थानांतरण या पदोन्नति की संभावना है। व्यापार-व्यवसाय के क्षेत्र में आशानुकूल लाभ होने की संभावना बनती है। अन्यथा साहस नहीं करें। वैवाहिक प्रस्ताव आएंगे।

 वृश्चिक राशिफल (Scorpio Horoscope)

आज आपका पूरा दिन भविष्य की योजना बनाने में बितेगा. आपका लकी रंग सिल्वर और लकी नंबर 37 है. पूँजी निवेश एवं बचत में वृद्धि होगी। क्रोध, उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। साझेदारी की समस्या का निराकरण होगा।

 धनु राशिफल (Sagittarius Horoscope)

आज आप रचनात्मक काम कीजिए. आपका लकी रंग ब्लैक और लकी नंबर 38 है.नए कार्यों को करने से लाभ के मार्ग प्रशस्त होंगे। महत्वपूर्ण कार्यों में प्रतिबद्ध होकर स्वयं सक्रिय होना आवश्यक है। गैरजरूरी वाद-विवाद से बचकर रहें।

मकर राशिफल (Capricorn Horoscope)

अपने पार्टनर के साथ लाइफ लाइफ को इंजॉय कीजिए. आपका लकी रंग ग्रीन और लकी नंबर 12 है. नए कार्यों में सफलता मिलेगी। व्यापार में वृद्धि होकर आर्थिक क्षेत्र में सुधार की संभावना है। आपके कार्यों की प्रशंसा होगी।

कुंभ राशिफल (Aquarius Horoscope)

थोड़ा समय अपने परिवार को दीजिए. आपका लकी रंग पीच नंबर 3 है. व्यापार में नए प्रस्ताव समृद्धि के संकेत देंगे। आर्थिक प्रयासों में सफलता मिलने के योग हैं। अपने काम से काम रखें।

 मीन राशिफल (Pisces Horoscope)

अपने आप में विश्वास लाइएगा सबकुछ आसान हो जाएगा. आपका लकी रंग येलो और लकी नंबर 17 है. उच्चाधिकारियों से व्यर्थ विवाद की स्थिति को टालें। वाहन तेज गति से न चलाएं। रुपयों के लेनदेन में सावधानी रखें। संतान के कार्यों पर नजर रखें।