टेम्पो चालक का निकला अज्ञात शव, अवैध संबंधो में हत्या की आशंका

Uncategorized

FARRUKHABAD : थाना कम्पिल क्षेत्र के गांव चौखडिय़ा में बीते दिन मिले शव की पहचान टेम्पो चालक अवनीश पुत्र अनारसिंह निवासी सीपी तिराहा कायमगंज के रूप में हुई।avneesh

थाना कम्पिल क्षेत्र के गांव चौखडिय़ा पूर्वी निवासी रामदास के खेत में कल एक युवक की लाश पड़ी होने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। पुलिस ने शव का पंचनामा भरने से पहले उसका फोटो करवाया था। साथ ही मौके पर मिले कपड़े व चप्पल सुरक्षित कर लिये थे। मृतक का फोटो समाचार पत्रों में प्रकाशित हुआ। जिसे देखकर अनारसिंह ने मृतक की शिनाख्त अपने छोटे बेटे अवनीश के रूप में की और वह अपने परिवारीजनों के साथ थाने पहुंचे। जहां उन्होंने कपडें व चप्पल पहचान लिए। अनार सिंह मूल रूप से इसी थाना क्षेत्र के गांव खेतलपुर सौरिया के निवासी हैं। पिछले कई सालों से वे परिवार सहित कायमगंज के सीपी तिराहे पर बने अपने निजी आवास में रह रहे हैं। मृतक के परिवारीजनों ने बताया कि अवनीश टैम्पो चलाता था। घर पर बहुत कम ही आता-जाता था। परिवारीजनों का कहना था कि अवनीश किसी महिला के चक्कर में दीवाना हो गया था और अक्सर उसकी के घर पर रूकता भी था। मृतक की पत्नी नाराज होकर तीन चार माह पहले अपने मायके चली गई थी। पहचान के बाद अनार सिंह अपने बेटे का शव अंतिम संस्कार के लिए लेने हेतु जिला मुख्यालय पोस्टमार्टम हाऊस के लिए रवाना हो गये थे।

गला दबाकर युवक व सर पर प्रहार कर महिला की हुई थी हत्या
बीते दिन कायमगंज क्षेत्र के अलग अलग स्थानों पर मिले महिला व पुरुष के अज्ञात शवों के हुए पोस्टमार्टम में उनकी हत्या किये जाने की पुष्टि कर दी है। युवक की हत्या दो दिन पूर्व गला दबाकर की गयी थी, उसकी कोहनी व घुटने में चोट के निशान मिले हैं। गला रस्सी या सरिया से दबाया गया था।

वहीं अज्ञात महिला के सिर पर किसी बजनदान वस्तु से प्रहार कर घायल कर दिया गया था। जिससे अत्यधिक रक्त निकल जाने से उसकी मौत हुई। महिला के सिर की हड्डी टूटी हुई थी। तीन दिन पूर्व महिला की मौत की गयी थी। डा0 आर सी सुन्दरम ने शव का पोस्टमार्टम किया।