अनजान व्यक्ति की मदद के लिए सदैव तैयार रहते हैं आज जन्मे लोग

Uncategorized

जन्मदिन की शुभकामनाओं के साथ आपका स्वागत है जेएनआई  की विशेष प्रस्तुति में। यह कॉलम नियमित रूप से उन पाठकों के व्यक्तित्व और भविष्य के बारे में जानकारी देगा जिनका उस दिनांक को जन्मदिन होगा। पेश है दिनांक 14 सितंबर को जन्मे व्यक्तियों के बारे में जानकारी : girl

आप बेहद भाग्यशाली हैं कि आपका जन्म 14 सितंबर को हुआ है। 14 का अंक आपस में मिलकर 5 होता है। 5 का अंक बुध ग्रह का प्रतिनिधि करता है। ऐसे व्यक्ति अधिकांशत: मितभाषी होते हैं। कवि, कलाकार, तथा अनेक विद्याओं के जानकार होते हैं। आपमें गजब की आकर्षण शक्ति होती है। आपमें लोगों को सहज अपना बना लेने का विशेष गुण होता है। अनजान व्यक्ति की मदद के लिए भी आप सदैव तैयार रहते हैं। आपमें किसी भी प्रकार का परिवर्तन करना मुश्किल है। अर्थात अगर आप अच्छे स्वभाव के व्यक्ति हैं तो आपको कोई भी बुरी संगत बिगाड़ नहीं सकती। अगर आप खराब आचरण के हैं तो दुनिया की कोई भी ताकत आपको सुधार नहीं सकती। लेकिन सामान्यत: 14 तारीख को पैदा हुए व्यक्ति सौम्य स्वभाव के ही होते हैं।

[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]

शुभ दिनांक : 1, 5, 7, 14, 23

शुभ अंक : 1, 2, 3, 5, 9, 32, 41, 50

शुभ वर्ष : 2030, 2032, 2034, 2050, 2059, 2052

ईष्टदेव : देवी महालक्ष्मी, गणेशजी, मां अम्बे।

शुभ रंग : हरा, गुलाबी जामुनी, क्रीम

कैसा रहेगा यह वर्ष
जिनकी जन्म तारीख 5, 14, 23 है उनके लिए यह वर्ष उत्तम कहा जा सकता है। आप अपने विवेक का इस्तेमाल कर सफलता पाने में समर्थ होंगे। लेखन से जुड़े व्यक्तियों के लिए समय सुखद रहेगा। विद्यार्थी वर्ग अनुकूल स्थिति पाएंगे। व्यापार-व्यवसाय में सहयोग द्वारा सफलता मिलेगी। नौकरीपेशा व्यक्ति संतोषजनक वातावरण पाएंगे। आर्थिक, पारिवारिक समय अनुकूल रहेगा। स्वास्थ्य उत्तम ही रहेगा। महत्वपूर्ण कार्य से यात्रा के योग भी बनेंगे। कुल मिलाकर समय अनुकूल रहेगा।

मूलांक 5 के प्रभाव वाले विशेष व्यक्ति
* बाबासाहेब आंबेडकर
* संजय गांधी
* सुभाषचन्द्र बोस
* शेक्सपीयर
* रमेश सिप्पी
* भाग्यश्री

राशिफल 14 सितंबर 2013, (daily horoscope)

मेष राशिफल (Aries Horoscope)

आज आपको अपने रिलेशनशिप को संतुलित रखना होगा. आपका लकी रंग पीच और लकी नंबर 12 है. आपकी बुद्धिमानी और कार्य के प्रति लगन की अधिकारी प्रशंसा करेंगे। रुके कार्य पूर्ण होने की संभावना है। जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें।

वृषभ राशिफल (Taurus Horoscope)

आज आप पर बहुत सारी जिम्मेदारिया होगी. आपका लकी रंग ऑरेंज और लकी नंबर 8 है. कार्यों के मनचाहे परिणाम मिल सकेंगे। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। नई योजनाओं का सूत्रपात होगा। साझेदारी में नए अनुबंध हो सकते हैं।

मिथुन राशिफल (Gemini Horoscope)

आपके आज का दिन का सप्राइज भरा रहेगा. आपका लकी रंग येलो और लकी नंबर 31 है. अच्छे व्यक्तियों के साथ अच्छे संबंध रहेंगे। यात्रा सफलतादायक रह सकती है। आपकी ख्याति और प्रतिष्ठा-सम्मान बढ़ेगा।

कर्क राशिफल (Cancer Horoscope)

आज का दिन आपके लिए रिलेक्स करने के लिए है. आपका लकी रंग ऑरेंज लकी नंबर 22 है. वाणी प्रभावी होने के कारण आप लोगों से अपनी बात आसानी से मनवा सकेंगे। सुख-समृद्धि बढ़ेगी। व्यापार में नए कार्यों की शुरुआत हो सकती है।

सिंह राशिफल (Leo Horoscope)

अपने दोस्तों के साथ समय को बिताइए. आपका लकी रंग सिल्वर और लकी नंबर 20 है. जीवन में नई योजनाओं की शुरुआत हो सकती है। नई वस्तु क्रय करने की संभावना है। साहित्य में रुचि बढ़ेगी। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा।

कन्या राशिफल (Virgo Horoscope)

अपने आप खुश रखिए, जिस चीज में आप अच्छा महसूस कर रहें हैं वही कीजिए. आपका लकी रंग रेड और लकी नंबर 05 है. आजीविका के क्षेत्र में उन्नति होगी। व्यापार में महत्वपूर्ण सौदे आपके पक्ष में होने की संभावना है। जीवनसाथी से विवाद की आशंका है।

 तुला राशिफल (Libra Horoscope)

आपके व्यपार के लिए आज का दिन काफी फेवरेवल है. आपका लकी रंग डार्क ब्लू और लकी नंबर 8 है. व्यापार में लाभ मानसिक प्रसन्नता एवं उत्साह में वृद्धि करेगा। संतान पक्ष के कामों की चिंता रहेगी। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।

वृश्चिक राशिफल (Scorpio Horoscope)

आप जो भी करे यह बात ध्यान रखिएगा कि कोई रिक्स न लें. आपका लकी रंग ग्रे और लकी नंबर 11 है. अपनी वाणी पर संयम रखें। अधिकारी सहयोग करेंगे। महत्वपूर्ण कार्य निर्विघ्न संपन्न होने की संभावना है। प्रयास, परिश्रम का उचित फल मिलेगा।

धनु राशिफल (Sagittarius Horoscope)

आज आप उत्तेजित रहेंगे और रोमांचका कार्य करने के मूड में रहेंगे. आपका लकी रंग कार्बन ब्लैक और लकी नंबर 30 है. मांगलिक कार्यों की योजना बनेगी। दुस्साहसपूर्ण कार्यों से दूर रहना चाहिए। कार्यों के मनचाहे परिणाम मिलेंगे। उत्तेजना से काम न लें।

 मकर राशिफल (Capricorn Horoscope)

आज के दिन आर्थिक कार्यों में सावधानी बरतने की जरूरत है. आपका लकी रंग पिंक और लकी नंबर 17 है. दिन मध्यम फल देने वाला है। सोच-समझकर कार्य करें। अधिक प्रयास करने पर भी कम फल मिलेगा। परिवार की चिंता रहेगी।

कुंभ राशिफल (Aquarius Horoscope)

दिन की शुरुआत में आज आप तनाव महसूस कर सकते हैं. आपका लकी रंग लकी पर्पल नंबर 11 है. पारिवारिक वातावरण उत्साहवर्धक रहेगा। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। व्यापार लाभदायक रहेगा।

मीन राशिफल (Pisces Horoscope)

पैसे से संबंधित कोई खुशखबरी मिल सकती है. आपका लकी रंग लाइट ग्रीन और लकी नंबर 19 है. आपकी महत्वाकांक्षा आज आपको कार्य में अनुकूल सफलता दिलाएगी। शत्रुपक्ष से सावधान रहना होगा। समाज में आपकी आलोचना होगी।