लूट तब भी थी और लूट अब भी हो रही है- मंत्री शिव कुमार बेरिया

Uncategorized

Shiv Kumar Beriaफर्रुखाबाद: अपनी बेबाकी के लिए मशहूर उत्तर प्रदेश के मंत्री शिव कुमार बेरिया ने कहा कि आजादी के बाद से आज तक परिवर्तन कुछ भी नजर नहीं हुआ| लूट तब भी होती थी अब भी हो रही है| तब गोरी चमड़ी वाले लूट रहे थे आज काली चमड़ी वाले लूट रहे है| जहाँ जिसको मिल रहा है लूट रहा है| शिव कुमार बेरिया फर्रुखाबाद के तीन कालेजो में लैपटॉप बाटने आये थे|

पी डी महिला डिग्री कॉलेज में उन्होंने शिक्षा माफियाओ की जमकर बखिया उधेडी| उन्होंने कहा कि आज शिक्षा को लोगो ने व्यवसाय बना लिया है| उन्होंने कहा कि शिक्षा और स्वास्थ्य दोनों सेवा भाव के लिए है जबकि आज ये व्यवसाय बन गया है और इसे चलाने वाले माफिया| लोगो में नैतिकता का पतन हो गया है|

PD MAHILA COLLEGE

प्रदेश सरकार की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि पूरे भारत में उत्तर प्रदेश अकेला ऐसा राज्य है जहाँ छात्रो को मुफ्त लैपटॉप मिल रहा है| आज झोपडी में रहने वालो के बच्चो को भी लैपटॉप मिल रहा है| शिक्षा के लिए मुख्यमंत्री का यह एक बड़ा कदम है| प्रदेश सरकार जनता का पैसा जनता तक पंहुचा रही है जबकि पिछली सरकारे जनता का पैसा अपनी मुर्तिया बनबाने और पत्थर के पेड़ पौधे लगाने में लूट मचाती रही| केंद्र सरकार पर भी निशाना साधते हुए मंत्री ने कहा कि केंद्र में तो ऐसा लग रहा है जिसे अभी हम गुलाम है| जनता के पैसे को ऐसे लूटा जा रहा है जैसे आजादी के पहले अंग्रेज लूट रहे थे| घोटाले पर घोटाले| अब परिवर्तन का दौर आया है|