नगर में खोया विश्वास वापस लाने की तैयारी में सपा

Uncategorized

FARRUKHABAD : लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी की जिला कमेटी को लेकर ओवरहालिंग में जुटी पार्टी आला कमान की निगाहें अब जिलाध्यक्ष और महानगर अध्यक्ष पद पर टिंकी हैं। खबर है कि इस ओवरहालिंग में महानगर अध्यक्ष पद पर विश्वास गुप्ता की ताजपोशी हो सकती है| वहीँ विश्वास खुद जिला कमेटी महासचिव का पद हासिल करने की जोड़ तोड़ में लगे है|

Vishwas guptaपार्टी के लोकसभा प्रत्याशी अलीगंज विधायक रामेश्वर सिंह यादव के होर्डिंग उतारने का खामियाजा पहले ही जिला कमेटी भुगत चुकी है। जिसकी गाज जिलाध्यक्ष, महासचिव सहित कई पदाधिकारियों पर गिर चुकी है। महानगर अध्यक्ष पद पर भी नई ताजपोशी की तैयारी की जा रही है। पार्टी सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार आगरा में चल रहे पार्टी के सम्मेलन की समाप्ति के तुरंत बाद जिलाध्यक्ष पद पर नये महानगर अध्यक्ष की तैनाती की घोषणा हो सकती है।

वर्तमान में सपा महानगर अध्यक्ष पद पर महताब खां काबिज हैं। जिन पर लोकसभा प्रत्याशी की सभाओं में शामिल न होने की शिकायत आला कमान से पहले ही कुछ लोग कर चुके हैं। बीते दिनों पार्टी कार्यालय पर बुलायी गयी बैठक में लोकसभा प्रत्याशी डा0 सुबोध यादव का फर्जी वयान छापकर मीडिया में देना भी इसकी एक बजह मानी जा रही है।  हालांकि महताब ने इस बात को यह कहकर नकार दिया था कि उन्हें प्रत्याशी की तरफ से सूचना नहीं दी जाती। सूचना मिलने पर वह प्रत्याशी की सभा में जरूर जाते हैं। मामला कुछ भी हो लेकिन जरा सी फांस भी पूरे शरीर में दर्द का एहसास कराती है। उसी तरह से महानगर अध्यक्ष पद की कार्यप्रणाली से असंतुष्ट कुछ लोगों ने सपा आला कमान को पत्र भेजकर शिकायत की थी।

[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”8″]

पार्टी सूत्रों के मुताबिक महानगर अध्यक्ष महताब खां पर गाज गिरना तय माना जा रहा है। वहीं विश्वास गुप्ता जोकि पूर्व में भी इस पद पर रह चुके हैं, पुनः ताजपोशी की जायेगी। विश्वास गुप्ता ने इस सम्बंध में बताया कि वह महानगर अध्यक्ष पद पर पुनः वापसी नहीं चाहते। वह जिले में पद मिलने की उम्मीद बनाये हैं। जिसके बावजूद भी यदि पार्टी उन्हें पुनः महानगर अध्यक्ष पद की कुर्सी की जिम्मेदारी दी जाती है तो उसे ईमानदारी से निर्वहन करेंगे। वहीं जिलाध्यक्ष पद के लिए नदीम फारुखी का नाम पहले ही सबसे ऊपर चल रहा है।