किशनू का भाजपा के कंपिल नगर अध्यक्ष पद पर दोबारा कब्जा

Uncategorized

FARRUKHABAD : भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा में चल रहे नगर अध्यक्षों के गठन में एक पुराना नाम फिर नया हो गया है। कंपिल नगर अध्यक्ष के पद पर दोबारा किशनू चतुर्वेदी की ताजपोशी कर दी गयी है।
KISHUNU CHATURVEDI1 copy
वर्षों से जुझारू कार्यकर्ता के रूप में भाजपा में काम कर रहे किशनू चतुर्वेदी को युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष अजीत महाजन ने पुनः कंपिल नगर अध्यक्ष पद पर सुशोभित कर दिया। किशनू के नगर अध्यक्ष बनने की सूचना पर उनके समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गयी। जिलाध्यक्ष ने 15 दिन के अंदर कंपिल नगर की नगर कार्य समिति घोषित करने के निर्देश नव निर्वाचित कंपिल नगर अध्यक्ष को दिये हैं। किशनू चतुर्वेदी ने बताया कि पुनः उन्हें नगर अध्यक्ष बनाने में सभी भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों का सहयोग रहा है। आगे वह भाजपा के लिए सक्रिय रूप से कार्य करते रहेंगे तथा पार्टी को मजबूत बनाने की हर संभव प्रयास करेंगे।
[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]