नकली लालकिले से बोले मोदी, मनमोहन पर रमन भारी

Uncategorized

Modi lalkilaअंबिकापुर। अंबिकापुर में नकली लालकिले से भाषण देते वक्त मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने तेलंगाना बनाकर आंध्र में आग लगा दी। उन्होंने कहा कि बीजेपी के कार्यकाल में जब छत्तीसगढ़ और उत्तराखंड बने तो दोनों तरफ के लोग मिठाइयां बांट रहे थे। लेकिन जब तेलंगाना बना तो कर्फ्यू लगाना पड़ा। मोदी के मुताबिक कांग्रेस जहां हाथ लगाती है सोना मिट्टी हो जाता है। दिक्कतें बढ़ जाती हैं और जनता त्राहिमाम करने लगती है।

दरअसल छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में एक सभा को संबोधित करते हुए गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और केंद्र सरकार पर जमकर बरसे। मोदी यहां छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह की विकास यात्रा के समापन समारोह में शिरकत करने आए हैं। मोदी ने अपने भाषण में कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ की मौजूदा रमन सिंह सरकार दिल्ली की सरकार के भरोसे नहीं है। रमन सिंह देश को दिखा दिया है कि किसी प्रदेश का विकास कैसे किया जा सकता है। सौतेले रवैये के बावजूद रमन सिंह ने छत्तीसगढ़ को विकास प्रदेश बना दिया है।
[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]
मोदी ने रमन सिंह की तुलना देश के प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से करते हुए कहा कि रमन सिंह करीब 10 साल छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री हैं तो वहीं मनमोहन सिंह करीब 10 साल देश के प्रधानमंत्री हैं, लेकिन आज दोनों की तुलना की जाय तो रमन सिंह मनमोहन सिंह पर भारी हैं। जहां मनमोहन सरकार से जनता उब चुकी है, वहीं रमन सिंह जनता में और लोकप्रिय हुए हैं। रमन सिंह की इस कामयाबी के पीछे गरीबों के हित में काम करना है।