विपरीत लिंगो के प्रति विशेष आकर्षण होता है आज जन्मे लोगो में

Uncategorized

जन्मदिन की शुभकामनाओं के साथ आपका स्वागत है जेएनआई की विशेष प्रस्तुति में। यह कॉलम नियमित रूप से उन पाठकों के व्यक्तित्व और भविष्य के बारे में जानकारी देगा जिनका उस दिनांक को जन्मदिन होगा। पेश है दिनांक 24 अगस्त को जन्मे व्यक्तियों के बारे में जानकारी :
दिनांक 24 अगस्त को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 6 होगा। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति आकर्षक, विनोदी, कलाप्रेमी होते हैं। आपमें गजब का आत्मविश्वास है। इसी आत्मविश्वास के कारण आप किसी भी परिस्थिति में डगमगाते नहीं है। आपको सुगंध का शौक होगा। आप अपनी महत्वाकांक्षा के प्रति गंभीर होते हैं। 6 मूलांक शुक्र ग्रह द्वारा संचालित होता है। अत: शुक्र से प्रभावित बुराई भी आपमें पाई जा सकती है। जैसे स्त्री जाति के प्रति आपमें सहज झुकाव होगा। अगर आप स्त्री हैं तो पुरूषों के प्रति आपकी दिलचस्पी होगी। लेकिन आप दिल के बुरे नहीं है।
[bannergarden id=”8″]
husband wifeशुभ दिनांक : 6, 15, 24
शुभ अंक : 6, 15, 24, 33, 42, 51, 69, 78
शुभ वर्ष : 2013, 2016, 2022, 2026
ईष्टदेव : मां सरस्वती, महालक्ष्मी
शुभ रंग : क्रीम, सफेद, लाल, बैंगनी
कैसा रहेगा यह वर्
जिनकी जन्म तारीख 6, 15, 24 है उनके लिए यह वर्ष मिला-जुला रहेगा। कभी उत्तम सफलता तो कभी कम। गुरु जैसे ही वृषभ राशि पर गोचर में आएगा तब वह निष्क्रिय होगा। इस स्थिति में आप मनमाफिक सफलता पाने में सफल होंगे। दांपत्य जीवन खुशहाल रहेगा। आर्थिक सफलता मिलेगी। मकान का सपना पूरा होगा। प्रेम के मामलों में मिली-जुली स्थिति रहेगी। स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा, लेकिन सतर्कता अवश्य रखना होगी। सौन्दर्य के प्रति रूझान बढ़ेगा। पारिवारिक जिम्मेदारियां अधिक रहेगी। नौकरीपेशा सावधानी रखें। बेरोजगारों के लिए समय परिश्रमपूर्ण रहेगा।
मूलांक 6 के प्रभाव वाले विशेष व्यक्ति
* नेपोलियन बोनापार्ट
* दलाई लामा
* अकबर
* टीना अंबानी
* सुभाष घई
[bannergarden id=”11″]
राशिफल 23  अगस्त 2013, शुक्रवार (daily horoscope)
मेष राशिफल (Aries Horoscope)
आजकल आपका हर कदम एक ही टारगेट के लिए है अच्छी बात है लगे रहो. आपका लकी रंग लेमन येलो और लकी नंबर 24 है. स्व-विवेक से काम करें तो सफलता संभव है। खर्च की पूर्ति होगी। व्यापार में आने वाला बाधाएं हल होंगी। परिवार में सुख-शांति रहेगी।
वृषभ राशिफल (Taurus Horoscope)
आज के दिन आप समाजिक कार्यों शामिल हो सकते हो. आपका लकी रंग रेड और लकी नंबर 13 है. किए गए कार्य फलीभूत होंगे। आर्थिक स्थिति उत्तम रहेगी। निर्णय लेने में विलंब न करें। प्रतिस्पर्धा में सफलता के योग हैं।
 मिथुन राशिफल (Gemini Horoscope)
अगर जीवन में चुनौती आए तो उसका सामना कीजिए. आपका लकी रंग ऑरेंज और लकी नंबर 25 है. महत्वपूर्ण विचार-विमर्श होंगे। आलस्य से बचकर सक्रिय हो जाना आपके लिए लाभप्रद रहेगा। व्यापार अच्छा चलेगा।
कर्क राशिफल (Cancer Horoscope)
अपने पसंदीदा संगीत सुनना आपको काफी सहायता देगा. आपका लकी रंग ग्रीन और लकी नंबर 22 है. परिवार में असंतोष रहेगा। कार्य में बाधाएं आएंगी। समाज में आपके कार्य की आलोचना हो सकती है। व्यापार में हानि की आशंका है। काम में शीघ्रता नहीं करें।
 सिंह राशिफल (Leo Horoscope)
आपके पास जितनी भी अवसर है उसका सही इस्तेमाल कीजिए. आपका लकी रंग सिल्वर लकी नंबर 26 है. मांगलिक आयोजनों में भाग लेंगे। आर्थिक स्थिति प्रसन्नतादायी रहेगी। पुराने संबंधों में यश की वृद्धि होगी। जीवनसाथी के व्यवहार में अनुकूलता रहेगी।
 कन्या राशिफल (Virgo Horoscope)
जरूरी नहीं है कि हम जो चाहे वह सब हमे मिल जाए. आपका लकी रंग पर्पल और लकी नंबर 19 है. व्यापार में अधिक लाभ प्राप्ति के योग हैं। जोखिम के कार्य से बचना चाहिए। व्यवसाय का तनाव समाप्त हो सकेगा।
तुला राशिफल (Libra Horoscope)
आज आप अपनी डायट पर ज्यादा ध्यान दीजिए, समय पर जांच कराते रहिए. आपका लकी रंग लाइट ब्लैक और लकी नंबर 17 है. संबंधियों के कारण आपकी कीर्ति बढ़ेगी। नए प्रस्ताव मन में उत्साह पैदा करेंगे। खान-पान में सावधानी रखें। दांपत्य जीवन सुखद होगा।
 वृश्चिक राशिफल (Scorpio Horoscope)
आज के दिन आप अपने पार्टनर के साथ समय बिताइए. आपका लकी रंग ग्रीन और लकी नंबर 10 है. अनुकूलता के कारण मन में प्रसन्नता रहेगी। परिचय क्षेत्र का विस्तार होगा। व्यापार में लाभकारी परिवर्तन हो सकते हैं। मानसिक दृढ़ता से निर्णय लेकर काम करें।
 धनु राशिफल (Sagittarius Horoscope)
आज का दिन आपके लिए काफी लकी रहेगा. आपका लकी रंग गोल्डन ब्राउंन और लकी नंबर 24  है. नवीन गतिविधियाँ लाभकारक रहेंगी। बुद्धि चातुर्य से अनेक कठिनाइयाँ दूर हो सकेंगी। अनावश्यक क्रोध न करें। पारिवारिक सुख व धन बढ़ेगा। पठन-पाठन में रुचि बढ़ेगी।
 मकर राशिफल (Capricorn Horoscope)
अपने कॅरियर और परिवार के बीच संतुलन बना कर चलिए. आपका लकी रंग पिंक और लकी नंबर 15 है. समय अनुकूल है। उसका सदुपयोग करें। यश, मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। जीवनसाथी की भावनाओं को समझें। व्यापारिक स्थिति आशाजनक रहेगी। भेंट, उपहार मिलेगा।
कुंभ राशिफल (Aquarius Horoscope)
अगर आप सिंगल है तो आप किसी रिलेशन में जा सकते हैं. आपका लकी रंग डार्क ग्रीन पिंक लकी नंबर 21 है. मित्रों के सहयोग से समस्या का समाधान हो सकेगा। व्यापार में प्रगति के योग हैं। दुस्साहस नहीं करें। आर्थिक निवेश लाभदायक रहेगा। धार्मिक आस्था बढ़ेगी।
मीन राशिफल (Pisces Horoscope)
आज आपको मौज मस्ती से ज्यादा काम पर ध्यान देने की जरूरत है. आपका लकी रंग क्रीम लकी नंबर 11 है. पराक्रम के प्रति निष्क्रियता के कारण मन अप्रसन्न रहेगा। व्यापार-व्यवसाय पर ध्यान दें। खर्च अनावश्यक रूप से बढ़ेंगे। समय का दुरुपयोग न करें। परिवार में सुख-शांति रहेगी।