मिशन 2014: अम्बेडकर रोशन, अंधेरे में लोहिया

Uncategorized

FARRUKHABAD :  लोकसभा चुनाव की अधिसूचना जारी होने में अभी तकरीबन 6 माह हैं। 6 माह पूर्व से ही राजनीति में लोकसभा चुनाव में अहम भूमिका निभाने वाली पार्टियां पूरी तरह सक्रिय हैं। बात करें तो यूपी में बसपा और सपा जो एक दूसरे की धुर विरोधी हैं। प्रदेश में सपा सरकार बने डेढ़ वर्ष का समय बीत चुका है लेकिन हुक्मरानों में माया का खौफ अभी भी दिखता है। सपा ने जहां सरकार बनने से पूर्व जिनके नाम का सहारा लेकर वोट बैंक बटोरा और जीतने के बाद भी पूरे प्रदेश के सपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता जिनके पद चिन्हों पर चलने का दम्भ रखते हैं। जनपद में उनकी स्थापित की गयी मात्र एक प्रतिमा पर न ही पुताई हुई और न ही प्रकाश की कोई व्यवस्था। वहीं दूसरी तरफ डा0 भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा पर सफेद मरकरी की रोशनी के साथ-साथ उनके स्मारक का सुन्दरीकरण माया सरकार में किया जा चुका था। उस पर अशोक स्तम्भ एमएलसी मनोज अग्रवाल ने स्थापित कराया था। सुरक्षा के लिहाज से आज भी दो होमगार्डों की तैनाती अम्बेडकर प्रतिमा के पास रहती है।
[bannergarden id=”8″]
lohiya ambedkar2सपाइयों के लिए फोटो शेशन का केन्द्र बना आवास विकास स्थित राममनोहर लोहिया के स्मारक पर स्थापित उनकी मूर्ति सपा के वादों को याद कर रही है। कोई मंत्री बने या जिलाध्यक्ष, टिकट मिले या कटे, नेता आये या जाये, हर किसी को यही शौक चर्राता है कि वह मीडिया कर्मियों को बुलाकर श्री लोहिया की मूर्ति पर फूल अर्पित करने के बाद अपना उल्लू सीधा करता है। डेढ़ वर्ष सपा सरकार को बीत गया। बीते तकरीबन 6 माह पूर्व सपा जिलाध्यक्ष राजकुमार सिंह राठौर ने फरमान जारी कर लोहिया मूर्ति के आस पास अपनी रोजी रोटी चला रहे खोखा व खोंचे दुकानदारों को पुलिस के द्वारा खदेड़वा दिया। फरमान में कहा गया था कि लोहिया मूर्ति का सुन्दरीकरण किया जायेगा। लोगों में भी इस बात को लेकर उत्सुकता पैदा हुई कि अब शायद लोहिया मूर्ति और स्मारक के दिन बहुरेंगे। लेकिन धीरे-धीरे सपा नेता अपने इस आदेश को भूल गये और आज भी राममनोहर लोहिया की मूर्ति पर रात में प्रकाश से लेकर कोई व्यवस्था तक नहीं की गयी। स्मारक जुआरियों और शराबियों का अड्डा बन गया है। मुख्य दरबाजे पर ताला पड़े होने के बावजूद स्मारक की दीवारों से कूद कर दारू और ताश पत्तों से स्मारक गुलजार होता है।
[bannergarden id=”11″]
रात में जहां एक तरफ भीमराव अम्बेडकर की भोलेपुर स्थित प्रतिमा पर चकाचैंध रोशनी रहती है वहीं सपा सरकार होने के बावजूद भी उनके आदर्श राममनोहर लोहिया के ऊपर न ही कोई मंत्री और न ही कोई पदाधिकारी इस बावत प्रयास करता दिख रहा है। जो सपा सरकार के हुक्मरानों के द्वारा लोहिया के प्रति श्रद्धा को उजागर करता है।
इस सम्बंध में सपा जिलाध्यक्ष राजकुमार सिंह राठौर से बात करने पर बताया कि लोहिया मूर्ति के सुन्दरीकरण के सम्बंध में उन्होंने जिलाधिकारी को पत्र लिखा था। पार्क का सुन्दरीकरण होने में तकरीबन चार माह का समय अभी और लग सकता है। मंजूरी मिलने पर पार्क का भव्य सुन्दरीकरण कराया जायेगा।