मदरसा जफरुल इस्लाम में धूम धाम से फहरा तिरंगा

Uncategorized

कमालगंज (फर्रुखाबाद): विकासखण्ड कमालगंज क्षेत्र के ग्राम जरारी में स्थित मदरसा जफरुल इस्लाम में हर वर्ष की भांति इस बार भी स्वतंत्रता दिवस पर धूम धाम से तिरंगा झण्डा फहराया गया। इस दौरान मदरसा के बच्चों के अलावा कई ग्रामीणों ने भी बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया।
[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”18″]
madarsa jafrul husun madarsa jafrul husun1स्वतंत्रता दिवस पर सुबह से ही हो रही रिमझिम बारिश को नजरंदाज करते हुए मासूम व स्कूल के शिक्षक अपने नियत समय पर पहुंच गये। जहां पर बड़े ही विधि विधान से तिरंगे को नियत समय पर प्रबंधक डा0 रहमुद्दीन के द्वारा फहराया गया। इस दौरान मदरसा संचालक संचालक डा0 कमरुद्दीन, प्रधानाचार्य मुवीन सिद्दीकी ने बच्चों को देश प्रेम की सीख दी। उन्होंने कहा कि देश के पति भक्ति भावना हमारे दिलों में हमेशा रहनी चाहिए। तिरंगे की शान ही हमारी शान है।
[bannergarden id=”17″][bannergarden id=”11″]