कच्चा मकान गिरने से पत्नी, पुत्री सहित तीन की मौत, दो मासूम घायल

Uncategorized

कमालगंज (फर्रुखाबाद): थाना कमालगंज क्षेत्र के ग्राम सदरियापुर में रिमझिम बारिश के दौरान कच्चा मकान भरभरा कर रात में सो रहे परिवार के ऊपर गिर गया। जिससे एक ही परिवार के पत्नी, पुत्री व सास की मौत हो गयी। दो मासूम गंभीर रूप से घायल हो गये। घटना की सूचना पर पहुंचे एडीएम ने पीडि़त परिजनों को तत्काल 3 लाख 15 हजार रुपये का चेक सहायतार्थ दिया व लोहिया आवास दिलाने का भरोसा दिलाया।
[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”18″]
malwa masoom mratak urmila- rambetiग्राम सदरियापुर में नन्हें पुत्र रामचन्द्र शाक्य के घर पर उसकी सास रामकुमारी निवासी बहादुरपुर थाना राजेपुर सौनी देने आयी थी। रात में नन्हें, रामचन्द्र व दो पुत्र छप्पर में सोये हुए थे। नन्हें की पत्नी उर्मिला, 10 वर्षीय पुत्री नंदिनी, सास रामकुमारी आंगन में सोये हुए थे। रात में जोर से आयी बारिश में उर्मिला, नंदिनी व रामकुमारी दो मासूमों को लेकर कच्चे मकान के कोटे में जाकर लेट गयी। लगभग 5 बजे कच्चा मकान भरभराकर नीचे गिर गया।
जिसमें नन्हें की पत्नी उर्मिला, 10 वर्षीय पुत्री नंदिनी व सास रामकुमारी की दबकर मौत हो गयी। दो मासूम छत की धन्नियों के सहारे बच गये। मासूम गंभीर घायल हो गये। आनन फानन में ग्रामीणों ने रात में ही मलवे को हटाया, जिसमें उर्मिला, नंदिनी व रामकुमारी के शव निकाल लिये गये। दोनो मासूमों को 108 नम्बर एम्बुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्यकेन्द्र भेजा गया।
[bannergarden id=”11″][bannergarden id=”17″]
सूचना पर अपर जिलाधिकारी, तहसीलदार आर के चैधरी, क्षेत्राधिकारी, एसओ महपत सिंह गौर मौके पर पहुंचे। एडीएम ने पीडि़त पति नन्हें को 3 लाख 15 हजार की चेक मौके पर ही दी। वहीं प्रधान सालिगराम से कहा कि लोहिया आवास के लिए स्पेशल प्रस्ताव भिजवायें। जिससे लोहिया आवास दिलवाया जा सके। तीनों के शवों को पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।