भ्रष्टाचार व आतंकवाद पर अंकुश लगाये यूपीए सरकार

Uncategorized

FARRUKHABAD : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद एवं यूथ अगेंस्ट करप्शन के लगभग दो दर्जन कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। इस दौरान युवाओं ने देश को भ्रष्टाचार व आतंकवाद से बचाने के लिए एक मुहिम चलाने की गुहार यूपीए सरकार से लगायी।
कार्यकर्ताओं ने कहा कि आज सम्पूर्ण देश की स्थिति बहुत ही दयनीय बनी है। जिसके लिए केन्द्र की यूपीए सरकार नैतिक रूप से जिम्मेदार है। सरकार होने के बावजूद भी लगता है कि देश अनाथ है। जहां एक तरफ लाखों नौजवान बेरोजगारी के शिकार बनकर सड़कों पर घूम रहे हैं वहीं देश की सीमा पर हमारे सैनिकों की आये दिन हत्यायें की जा रही हैं। भारत माता का आंचल आज खून से सना हुआ है। देश की सरकार मौन बैठ कर तमाशा देख रही है।
[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”18″]
कानून की खुलेआम धज्जियां उड़ायी जा रही हैं। सभी निर्णय सुप्रीम कोर्ट को करने पड़ रहे हैं। फिर इस भ्रष्टाचारी सरकार का क्या होना या न होना मायने रखता है। देश भ्रष्टाचार के चंगुल में फंस चुका है। जिसे बचाने की जरूरत है। युवाओं ने 7 सूत्रीय ज्ञापन पत्र सौंपकर शीघ्र निस्तारण करने की मांग की।
इस दौरान अभिषेक त्रिवेदी, शैलेन्द्र अग्निहोत्री, अभिषेक बाथम, ईशांत त्रिपाठी, अमित दुबे, शिवानंद सिंह, अवनेन्द्र कुमार सिंह, शिवम सिंह, शशांक शेखर आदि मौजूद रहे।
[bannergarden id=”17″][bannergarden id=”11″]