हमलावरों के खिलाफ महिला की हत्या का मुकदमा दर्ज

Uncategorized

FARRUKHABAD : बीती शनिवार की रात कोतवाली फतेहगढ़ क्षेत्र के ग्राम राजा नगला निवासी यशवंत यादव की 22 वर्षीय पत्नी रेनू की गोली लगने से मौत हो गयी थी। रविवार को पति की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया।
[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”18″]
inspector jetendra singh pariharविदित है कि इन दिनों बदमाशों की अफवाह से दहशत का माहौल ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों के दिलों में घर कर गया है। जरा सी सुगसुगाहट होने पर ग्रामीण हो हल्ला के साथ फायरिंग कर रहे हैं। पुलिस की तरफ से ग्रामीणों को इस तरह की झूठी अफवाह न फैलाने की नसीहत दी जा रही है लेकिन इसके बावजूद भी बीती रात गांव के ही यशवंत की पत्नी रेनू की अज्ञात हमलावरों ने गोली मार दी थी। जिससे उसकी बीती रात मौत हो गयी थी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम में जिस तरह की गोली लगी उससे पुलिस को कुछ और ही अंदेशा लग रहा है। फिलहाल पुलिस ने पति की तहरीर पर अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया।
[bannergarden id=”17″][bannergarden id=”11″]
police & womensवहीं मृतक रेनू के पिता फूलचन्द्र पुत्र सिद्धार्थ निवासी नवादा, चांदपुर कन्नौज ने आरोप लगाया कि शादी के बाद से ही ससुराली पुत्री को दहेज के लिए प्रताडि़त कर रहे थे। जिन्होंने कई बार दहेज में रंगीन टीवी, चैन, मोटरसाइकिल व अंगूठी देने की बात कही थी। फूलचन्द्र ने अपने दामाद पर ही पुत्री की हत्या किये जाने का आरोप लगाया है।
इस सम्बंध में फतेहगढ़ कोतवाल जितेन्द्र सिंह परिहार ने बताया कि रेनू के पिता ने दहेज हत्या का आरोप लगाया है, लिखित तहरीर प्राप्त होने पर कार्यवाही की जायेगी। फिलहाल जांच की जा रही है। जांच के बाद कार्यवाही होगी।