15 दिन बाद जेल से छूटे राहुल जैन का जोरदार स्वागत

0
140

FARRUKHABAD : फर्रुखाबाद विकास मंच के नगर अध्यक्ष को 15 दिनों बाद जेल से छोड़ा गया तो जेल गेट से ही मंच कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया और शहर के मुख्य मार्गों से होता हुआ जुलूस निकाला। RAHUL JAIN

[adrotate banner="3"]

विदित है कि बीते 25 सितम्बर को लोहिया अस्पताल में चिकित्सकों व कर्मचारियों के लेट लतीफ आने को लेकर उपजे विवाद के कारण राहुल जैन को जेल भेज दिया गया था। 15 दिनों से जेल में बंद राहुल जैन को जैसे ही जमानत पर छोड़ा गया तो समर्थकों ने ढोल तांसे के साथ जिला जेल फतेहगढ़ के जेल से ही उनका स्वागत किया। जिला जेल, फतेहगढ़ चौराहा, भोलेपुर, आवास विकास, लाल दरबाजा होते हुए शहर के मुख्य मार्गों पर बाइक जुलूस निकालकर जमकर नारेबाजी की। इस दौरान संगठन के जिला उपाध्यक्ष शिवेन्द्र यादव शिब्बू आदि दर्जनों लोग मौजूद रहे।
[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]

[adrotate banner="2"]