फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो)अवैध आतिशबाज़ी लेकर जा रहे तीन दोस्तों की बाइक शुक्रवार देर शाम अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। जिससे ज़ोरदार धमाका हो गया। इससे तीनों दोस्त घायल हो गए। घायल अवस्था आम तीनों को लोहिया भारती कराया। यहां डॉक्टर ने दो को मृत घोषित कर दिया ।जबकि तीसरा युवक गंभीर रूप से झुलस गया।
आतिशबाजी विस्फोट में दो छात्रों की मौत ने एक बार फिर से सातनपुर मंडी रोड पर चल रही कोचिंग में विस्फोट से दो छात्रों की मौत को ताजा कर दिया है। 4 अक्टूबर को सातपुर मंडी के पास ही कोचिंग सेंटर के बाहर धमाके में छात्रों की भी जान चली गई थी अभी लोगों से भुला भी नहीं पाए थे कि कायमगंज क्षेत्र में अवैध आतिशबाजी विस्फोट से दो छात्रों की जान चली गई।बताया गया कि तीनों दोस्त भारी मात्रा में
अवैध पटाखे लेकर गांव की ओर जा रहे थे। रास्ते में बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई और आतिशबाजी में विस्फोट हो गया। धमाके की आवाज़ सुनकर मौके पर लोग दौड़े और स्थानीय राजगीरों की मदद से घायलों को अस्पताल भेजा गया।लोहिया अस्पताल में चिकित्सकों ने दो युवकों को मृत घोषित
कर दिया। जबकि तीसरे युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने घटनास्थल से आतिशबाज़ी के अवशेष बरामद किए हैं। फिलहाल शवों को पोस्टमॉर्टेम के लिए भेजा गया है और जांच शुरू कर दी गई
है। कायमगंज सीओ के राजेश द्विवेदी ने बताया कि बाइक सवार तीन युवक भारी मात्रा में पटाखे लेकर जा रहे थे और दैमार छुड़ाते हुए जा रहे थे। अचानक बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। इसके बाद जोरदार धमाका हुआ जिससे आसपास के लोग दहशत में आ गए।


15 दिन में दो बड़े धमाके, चार छात्रों की मौत से दहला फर्रुखाबाद



