खेत में जानवर घुसने के विवाद में दो पक्षों में फायरिंग, एक घायल

Uncategorized

NAWABGANJ (FARRUKHABAD) : थाना मेरापुर क्षेत्र के ग्राम नगला मना में जानवर घुसने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। दोनो पक्षों में जमकर ईंट पत्थर चले जिसमें एक व्यक्ति का सिर फट गया। जिसके बाद हुई ताबड़तोड़ फायरिंग से गांव में दहशत का माहौल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनो पक्षों के दो लोगों को हिरासत में लिया है।
[bannergarden id=”11″]
नगला मना निवासी अवनीश पुत्र रामबहादुर की भैंस रामनरेश, प्रेम सिंह, सुरेश आदि लोगों के खेत में घुस गयी। जिसको लेकर दोनो प़क्षों में गाली गलौज हुआ। रामवीर, अवनीश, उदयराम ने गाली देने से मना किया तो मारपीट होने लगी। देखते ही देखते ईंट पत्थर चलने लगे। दोनो तरफ से हुई पत्थरबाजी में रामबीर का सिर फट गया। दोनो पक्षों से ताबड़तोड़ फायरिंग की गयी। जिससे पूरे गांव में दहशत का माहौल हो गया। मौके पर सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने दोनो पक्षों के एक एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर शांतिभंग में चालान कर दिया।
[bannergarden id=”8″]
[bannergarden id=”17″]
[bannergarden id=”18″]