मौजूदा खाद्य सुरक्षा बिल पर हमारा विरोध : मुलायम

Uncategorized

Mulayam2लखनऊ : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव ने फिर कहा है कि वर्तमान खाद्य सुरक्षा बिल पर उनका विरोध है।
उन्होंने ये बातें श्यामा प्रसाद मुखर्जी चिकित्सालय में भर्ती राज्य के श्रममंत्री वकार अहमद शाह की मिजाजपुर्सी के बाद वापस लौटते समय मीडियाकर्मियोंके सवालों के जवाब में कही। खाद्य सुरक्षा बिल पास कराने के लिए कांग्रेस आपसे सम्पर्क साध रही है? इस सवाल पर सपा प्रमुख ने कहा है कि ‘यह जानकारी आपके पास होगी मेरे पास नहीं है।
[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]
सपा प्रमुख पहले भी कह चुके हैं कि खाद्य सुरक्षा बिल में जब तक किसानों की सुरक्षा और उनके उपज के वाजिब मूल्य की व्यवस्था नहीं की जाएगी, तब तक वह बिल के पक्ष में नहीं रहेंगे। इस बयान के बाद ही सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव ने दिल्ली में प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से मुलाकात की थी, और खाद्य सुरक्षा बिल पर सपा का रुख नरम होने के सियासी संकेत निकले थे। अब फिर सपा प्रमुख ने कहा है कि वर्तमान खाद्य सुरक्षा बिल पर हमारा विरोध है। इससे ज्यादा कुछ भी बोलने से इन्कार करते हुए सपा प्रमुख ने कहा कि वकार अहमद से उनके पुराने रिश्ते हैं, वह उनके स्वास्थ्य का हाल लेने के लिए आये थे। उन्होंने उनके इलाज में लगे डॉक्टरों से अस्पताल में जानकारी हासिल की। बेहतर इलाज के लिए डॉक्टरों को निर्देश दिए। डॉ.वकार अहमद शाह का बीते 15 दिन से सिविल अस्पताल में इलाज चल रहा है। इससे पहले उनका इलाज दिल्ली के अस्पताल में चल रहा था। गंभीर अवस्था में उन्हें सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों के मुताबिक डॉ. वकार की तबीयत स्थिर है