मनमाफिक सफलता पाने में सफल होंगे आज जन्मे लोग

Uncategorized

जन्मदिन की शुभकामनाओं के साथ आपका स्वागत है जेएनआई  की विशेष प्रस्तुति में। यह कॉलम नियमित रूप से उन पाठकों के व्यक्तित्व और भविष्य के बारे में जानकारी देगा जिनका उस दिनांक को जन्मदिन होगा। पेश है दिनांक 6 अगस्त को जन्मे व्यक्तियों के बारे में जानकारी :
दिनांक 6 अगस्त को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 6 होगा। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति आकर्षक, विनोदी, कलाप्रेमी होते हैं। आपमें गजब का आत्मविश्वास है। इसी आत्मविश्वास के कारण आप किसी भी परिस्थिति में डगमगाते नहीं है। आपको सुगंध का शौक होगा। आप अपनी महत्वाकांक्षा के प्रति गंभीर होते हैं। 6 मूलांक शुक्र ग्रह द्वारा संचालित होता है। अत: शुक्र से प्रभावित बुराई भी आपमें पाई जा सकती है। जैसे स्त्री जाति के प्रति आपमें सहज झुकाव होगा। अगर आप स्त्री हैं तो पुरूषों के प्रति आपकी दिलचस्पी होगी। लेकिन आप दिल के बुरे नहीं है।
girls[bannergarden id=”11″]
शुभ दिनांक : 6, 15, 24
शुभ अंक : 6, 15, 24, 33, 42, 51, 69, 78
शुभ वर्ष : 2013, 2016, 2022, 2026
ईष्टदेव : मां सरस्वती, महालक्ष्मी
शुभ रंग : क्रीम, सफेद, लाल, बैंगनी
कैसा रहेगा यह वर्ष
जिनकी जन्म तारीख 6, 15, 24 है उनके लिए यह वर्ष मिला-जुला रहेगा। कभी उत्तम सफलता तो कभी कम। गुरु जैसे ही वृषभ राशि पर गोचर में आएगा तब वह निष्क्रिय होगा। इस स्थिति में आप मनमाफिक सफलता पाने में सफल होंगे। दांपत्य जीवन खुशहाल रहेगा। आर्थिक सफलता मिलेगी। मकान का सपना पूरा होगा। प्रेम के मामलों में मिली-जुली स्थिति रहेगी। स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा, लेकिन सतर्कता अवश्य रखना होगी। सौन्दर्य के प्रति रूझान बढ़ेगा। पारिवारिक जिम्मेदारियां अधिक रहेगी। नौकरीपेशा सावधानी रखें। बेरोजगारों के लिए समय परिश्रमपूर्ण रहेगा।
[bannergarden id=”8″]
मूलांक 6 के प्रभाव वाले विशेष व्यक्ति
* नेपोलियन बोनापार्ट
* दलाई लामा
* अकबर
* टीना अंबानी
* सुभाष घई
* एआर. रहमान
राशिफल 06     अगस्त 2013, मंगलवार (daily horoscope)
मेष राशिफल (Aries Horoscope)
आज के दिन आपको किसी भी तरह की वित्तीय सहायता नहीं मिलेगी. आपका लकी रंग पिंक और लकी नंबर 18 है. निवेश संबंधी कार्यों में सावधानी रखना होगी। क्षमता से अधिक उत्तरदायित्व निभाना पड़ेंगे। निवास की समस्या रहेगी। व्यापार सामान्य रहेगा।

वृषभ राशिफल (Taurus Horoscope)
आज के दिन अपने विचारों को खुले रूप से रखिए. आपका लकी रंग सफेद और लकी नंबर 26 है. व्यावसायिक कठिनाइयाँ दूर होने की संभावना है। राज्यपक्ष में आपका लाभ एवं सफलता मिलने के योग हैं। दूसरे के कामों में अनावश्यक हस्तक्षेप न करें।

मिथुन राशिफल (Gemini Horoscope)
आपका पूरा दिन तनाव से भरा रह सकता है. आपका लकी रंग मरून और लकी नंबर 18 है.कारोबार की दिशा में उन्नति होगी। पुराना कार्य चालू होने पर सफलता के योग हैं। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
कर्क राशिफल (Cancer Horoscope)
कोई आपका विश्वास तोड़ सकता है इसलिए सावधान रहिए. आपका लकी रंग मरून और लकी नंबर 18 है. जगार मिलने के योग हैं। कोई व्यक्ति साझेदारी का प्रस्ताव रख सकता है। लोकप्रियता बढ़ेगी। आर्थिक क्षेत्र में सोच-समझकर निर्णय लेना चाहिए।

सिंह राशिफल (Leo Horoscope)
आज का दिन आपके पार्टनर के साथ व्यतीत हो सकता है. आपका लकी रंग ब्लू लकी नंबर 9 है. अधिकारियों के बीच आपका प्रभाव एवं महत्व बढ़ेगा। अधूरे कार्य समय से पूरे होने के योग हैं। परिवार की समस्याओं को अनदेखा न करें।

कन्या राशिफल (Virgo Horoscope)
आपके लाइफ में थोड़े उंच-नीच आने वाले हैं. आपका लकी रंग वायलेट और लकी नंबर 12 है. धार्मिक प्रवास के योग हैं। देनदारी का निपटारा होगा। खरीदी-बिक्री से लाभ होगा। राजनीतिक उन्नति संभव है। व्यापार अच्छा चलेगा। क्रोध पर संयम रखें।

तुला राशिफल (Libra Horoscope)
आज के सारे काम ईमानदारी से करिए आपको इसका फल भी मिलेगा. आपका लकी रंग पिंक और लकी नंबर 3 है. व्यावसायिक क्षेत्र में महत्वपूर्ण योजना बन सकती है। गृह उपयोगी वस्तुएं क्रय करेंगे। अज्ञात विरोधियों से नुकसान की आशंका है। परिवार में सुखद माहौल रहेगा।

वृश्चिक राशिफल (Scorpio Horoscope)
आज के दिन अपने दोस्तों के सामने विचार देना मत भूलिएगा. आपका लकी रंग पर्पल और लकी नंबर 17 है. भौतिक सुख-सुविधा, आमदनी में सुधार के साथ सफल यात्रा का योग है। पारिवारिक मामले निपटेंगे। अनावश्यक जोखिम न उठाएं। व्यापार में नए अनुबंध हो सकते हैं।

धनु राशिफल (Sagittarius Horoscope)
आज का दिन भावुकता भरा रहेगा. आपका लकी रंग सिल्वर और लकी नंबर 26 है. व्यर्थ के झंझटों से दूर रहने का प्रयास करें। आर्थिक गतिविधियों पर ध्यान दें। व्यापार-व्यवसाय में उतार-चढ़ाव आएंगे। अतिरिक्त सतर्कता एवं सूझ-बूझ रखना होगी।

मकर राशिफल (Capricorn Horoscope)
आज आपको कुछ चीजों में असफलता भी मिल सकती है. आपका लकी रंग ब्लैक लकी नंबर 23 है. नौकरी व व्यवसाय में लेन-देन पर सतर्कता बरतना होगी। अनावश्यक व्यय न करें। परिवार की समस्याएं रहेंगी। अतिरिक्त संयम और संतोष रखना होगा।

कुंभ राशिफल (Aquarius Horoscope)
अभी जरूरत है कि आप अपने स्वास्थ का ध्यान दें. आपका लकी रंग गोल्डन लकी नंबर 7 है. नवीन योजनाएं बनेंगी। वाहन संबंधी सौदा होने के योग हैं। नित्य कर्मों व खानपान पर नियंत्रण रखें। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। ईश्वर में आस्था बढ़ेगी।

मीन राशिफल (Pisces Horoscope)
अपने पार्टनर के प्रति ईमानदार रहिए. आपका लकी रंग मरून लकी नंबर 15 है.

विद्यार्थियों को परिश्रम और उत्साह से सफलता मिलेगी। स्थितियों में सुधार की संभावना रहेगी। व्यापार अच्छा चलेगा। आर्थिक स्थिति कमजोर रहेगी।