मारपीट में घायल वृद्व की उपचार के दौरान चार दिन बाद मौत

Uncategorized

FARRUKHABAD : थाना नबावगंज क्षेत्र के ग्राम नगला मानपुर निवासी 75 वर्षीय सीताराम की नातिन के साथ गांव के ही नंदराम पुत्र सुखवासीलाल के बच्चों से विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि कहासुनी के बाद मारपीट हो गयी। आरोप है कि आरोपी नंदराम ने वृद्व रामसिंह के हाथ में धारदार हथियार मार दिया। जिससे वह घायल हो गया। उपचार हेतु उसे लोहिया अस्पताल में भर्ती किया गया। जहा उसकी चार दिन बाद मौत हो गयी। पुलिस ने घटना के सम्बंध में शिकायत होने के बाद भी कोई कानूनी कार्यवाही नहीं की।
vradh1 vradh,s family[bannergarden id=”8″]
मृत सीताराम के पुत्र राजेश कुमार ने बताया कि 30 जुलाई को वह अपने निजी कार्य से बाहर गया था। उसी दौरान नंदराम उसकी पुत्री रजनी व रोशनी ने मेरी पुत्री मधु व मां सुशीलादेवी, पिता सीताराम व पत्नी गुड्डी देवी को मारपीट कर धारदार हथियारों से घर में घुसकर जान लेवा हमला किया। जिसमें मेरे पिता सीताराम के हाथ में धारदार हथियार लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गये। घायल होने की सूचना देने के लिए राकेश कुमार जब थाना नबाबगंज पहुंचे तो पुलिस ने मामले को रफादफा करके उल्टा मृतक के परिजनों पर भी झूठा केश बनाकर लाने की घुड़की देकर भगा दिया।
[bannergarden id=”11″]
पिता की हालत गंभीर होते देख उसे राजेश ने लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया। चार दिन गुजर जाने के बाद भी पुलिस ने कोई कार्यवाही नहीं की। राजेश थक हारकर पुलिस अधीक्षक से गुहार लगाने पहुंचा तो पुलिस अधीक्षक जोगेन्द्र कुमार ने तत्काल नबावगंज थानाध्यक्ष को कार्यवाही के निर्देश दिये। लेकिन पुलिस की कार्यवाही की कछुआचाल से पूर्व ही इंसाफ पाये बगैर वृद्व सीताराम ने रात तकरीबन 9 बजे दम तोड़ दिया। मामले की सूचना पुलिस को दी गयी है।
थानाध्यक्ष नबावगंज ने बताया कि पुलिस अधीक्षक की तरफ से निर्देश प्राप्त हुए हैं। परिजनों के तहरीर देने पर मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की जायेगी।