शिक्षक दिवस पर CPVN School के dr ND Singh राष्ट्रपति पुरष्कार से होंगे सम्मानित

Uncategorized

ND SINGHफर्रुखाबाद: इस बार 5 सितम्बर को शिक्षक दिवस पर राष्ट्रपति के हाथो सम्मानित होने वाले शिक्षको की सूची में फर्रुखाबाद का भी नाम शामिल होगा| ये गौरव कायमगंज के CPVN स्कूल के उपप्रधानाचार्य और विज्ञान के शिक्षक डॉ एन डी सिंह को मिलेगा| डॉ सिंह जनपद मऊ के रहने वाले है और इस विद्यालय में वर्ष 1997 से बच्चो को विज्ञानं पढ़ा रहे है| डॉ सिंह को देश का सबसे बड़ा शिक्षा सम्मान मिलने पर कॉलेज के संस्थापक चन्द्र प्रकाश अग्रवाल उर्फ़ पिक्को बाबू सहित सभी ने बधाई दी है| ज्ञात हो कि कई वर्षो के बाद ये सम्मान फर्रुखाबाद की झोली में आ रहा है|
[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]
डॉ सिंह (एम् एस सी, पीएचडी और लिट) को इससे पहले भी विज्ञानं शिक्षा से सम्बन्धित कई सम्मान मिल चुके है| जनपद में विज्ञानं शिक्षक के रूप में गौरव पाने वाले वे पहले शिक्षक है| डॉ सिंह को वर्ष 2001 में राष्ट्रीय विज्ञानं अकादमी भारत सरकार द्वारा पुरष्कृत किया गया| उसके बाद वर्ष विज्ञानं एवं प्रधोगिकी लखनऊ द्वारा उन्हें राष्ट्रीय डेरोजियो सम्मान 2012 मिला| और इस वर्ष उन्हें मानव संसाधन विकास मंत्रालय द्वारा उन्हें राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान 2012 से सम्मानित किया जा रहा है| डॉ सिंह एक मेधावी शिक्षक ही नहीं एक बेबाकी और नयी सोच भी रखते है| वे राष्ट्रीय विज्ञानं अकादमी के आजीवन सदस्य भी है| सी पी वी एन के प्रधानाचार्य पी रथ और योगेश चन्द्र तिवारी ने उन्हें बधाई देते हुए बताया कि ये फर्रुखाबाद का गौरव है| श्री सिंह जैसे शिक्षक उनके संस्थान में जनपद के बच्चो को शिक्षित कर रहे है| विदेश प्रवास पर गयी कॉलेज की निदेशक मिथलेश अग्रवाल ने उन्हें बधाई देते हुए बताया कि श्री सिंह में बच्चो को बेहतर शिक्षा देने और देश के लिए जो आची सोच है ये इनाम उसका परिणाम है| विद्यालय के सचिव सत्यप्रकाश अग्रवाल ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि ये न केवल श्री सिंह का सम्मान है बल्कि इस विद्यालय और फर्रुखाबाद के लिए भी गौरव की बात है|
CPVN kaimganj Farrukhabad
श्री सिंह को मानव संसाधन मंत्रालय से पुरष्कार लेने के लिए बुलावा आ चुका है वे 5 सितम्बर को राष्ट्रपति से ये सम्मान प्राप्त करेंगे और उससे पहले 3 सितम्बर को प्रधानमंत्री से भी भेट करेंगे| उनके सम्मान की सूचना मिलने पर विद्यालय के कोषाध्यक्ष लक्ष्मी नारायण अग्रवाल और शंकुंतला देवी महाविद्यालय की प्रबंधिका मोनिका अग्रवाल ने भी उन्हें बधाई दी| उन्हें बधाई देने वालो में शिक्षक आर के बाजपेयी, जे पी गुप्ता, एस के बाजपेयी, मनोज तिवारी, मनोज श्रीवास्तव, संतोष कालरा, विजय बाबू गुप्ता, रचना पुरवार, वीणा तिवारी, रेनू अरोरा, सुधीर प्रताप सिंह, अमरेश यादव, नीरज सिंह, सउद हसन खान, अवनीश चौहान, ओम प्रकाश गिरी, शिरीष अग्निहोत्री, हरीश पचौरी, राघवेन्द्र अवस्थी, वीरेंदर सिंह यादव, कैलाश रस्तोगी, मितेंद्र सक्सेना, एस के त्रिवेदी, अवनीश श्रीवास्तव, मोहित रस्तोगी सहित सभी स्टाफ ने हर्ष व्यक्त किया|