भाजपा दिग्विजय का इलाज कराने को तैयार: देवेन्द्र चैहान

Uncategorized

FARRUKHABAD : भारतीय जनता पार्टी लोकसभा क्षेत्र फर्रुखाबाद की बैठक में बूथ कमेटियों के गठन की समीक्षा करते समय प्रदेश महामंत्री देवेन्द्र सिंह चैहान ने कहा कि भाजपा दिग्विजय का इलाज कराने को तैयार है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि  बूथ कमेटियों को प्राथमिकता के आधार पर गठित करने के निर्देश मण्डल अध्यक्षों को दिये।

bjp bjp devendra chauhan[bannergarden id=”8″]

इस दौरान क्षेत्रीय संगठन मंत्री ओमप्रकाश सिंह ने बूथ कमेटियों, स्थानीय कमेटियों के गठन की समीक्षा की। सभी मण्डल कमेटियों की बैठक 25 जुलाई तक करने के निर्देश दिये। सभी बूथ कमेटियों का गठन 31 अगस्त तक करने के निर्देश दिये।

प्रदेश महामंत्री देवेन्द्र सिंह चैहान ने कार्यकर्ताओं से कहा कि व्यक्ति विशेष के लिए नहीं पार्टी विचारधारा के लिए काम करना है। प्रत्याशी घोषित होने से पहले संगठनात्मक तैयारी आवश्यक है। क्योंकि हमें संगठनात्मक तैयारी ही चुनाव जितायेगी। मण्डल प्रभारी मण्डलों में जाकर मण्डल अध्यक्षों से मिलकर समस्याओं का समाधान करें। निचले स्तर पर मजबूत संगठन ही भाजपा को बहुत की ओर ले जायेगा। सितम्बर माह में बूथ स्तर तक वृहद जनसम्पर्क अभियान चलेगा। विचारधारा के आधार पर भाजपा का कार्यकर्ता देश को समर्पित है। सभी वरिष्ठ नेताओं, पूर्व पदाधिकारियों एवं वर्तमान पदाधिकारियों को बूथ की जिम्मेदारी लेनी होगी।

[bannergarden id=”11″]

देश का युवा वर्ग बाकी दलों की मुस्लिम परस्ती से नाराज है और भाजपा के पक्ष में वोट देने को तैयार है। भाजपा में हर कार्यकर्ता को राष्ट्रीय तक जा सकता है जबकि बाकी दलों में किसी विशेष जाति या परिवार का होना आवश्यक है। कानपुर क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष बालचन्द्र मिश्रा ने सभी मण्डल अध्यक्षों एवं अन्य पदाधिकारियों से बूथ कमेटियों के गठन में सक्रिय भागीदारी निभाने के लिए कहा।

बैठक में सुशील शाक्य, मानसिंह पाल, सत्यपाल सिंह, डा0 राजेश्वर सिंह, मुकेश राजपूत, डा0 भूदेव सिंह राजपूत, मिथलेश अग्रवाल, डा0 रजनी सरीन, डा0 ज्ञान प्रकाश गुप्ता, चन्द्रभूषण सिंह मुन्नूबाबू, रामबख्श सिंह वर्मा, डा0 बीडी शर्मा, रामरतन शाक्य, राजेन्द्र कुमार त्रिपाठी, अमर सिंह खटिक, प्रदीप सक्सेना, डा0 ज्ञानेन्द्र शाक्य, अशोक कटियार, प्रभात अवस्थी, रूपेश गुप्ता, मनोज कौशल, रवीन्द्र प्रताप गुड्डे, विनीत भारद्धाज, रमा कनौजिया, ग्रीश सिंह, सुमन राठौर, ममता सक्सेना, कुलदीप दुबे, ज्ञानेश गौड़, रनवीर सिंह, प्रभात अवस्थी, विमल कटियार, संजीव गुप्ता आदि लोग उपस्थित रहे।