राहुल के जन्मदिन पर कांग्रेसियों ने किया स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को सम्मानित

Uncategorized

फर्रुखाबाद: कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव राहुलगांधी के 43वें जन्म दिन पर शहर कांग्रेस कमेटी ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों व निराश्रितों को सम्मानित किया। इस दौरान उत्तराखण्ड में आये प्रकोप में मारे गये लोगों की आत्मा की शांति के शोक संवेदना व्यक्त की गयी।

टाउनहाल स्थित महात्मागांधी की प्रतिमा के निकट एकत्रित हुए शहर कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने महेशचन्द्र शुक्ला, महेन्द्रनाथ धवन, यतेन्द्र दत्त शुक्ला, तारिख हुसैन, महेशचन्द्र गुप्ता, कन्हैयालाल श्रीवास्तव, कैलाशचन्द्र रस्तोगी, जयपाल सिंह राजू, भुवनेश्वर वर्मा को सम्मानित किया गया। शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पुन्नी शुक्ला ने बताया कि हरिश्चन्द्र चतुर्वेदी के वृद्व होने की बजह से उनके घर पर जाकर सम्मानित किया जायेगा। इस दौरान कांग्रेसियों ने महात्मागांधी के आदर्शों को भी चरितार्थ किया। वर्तमान में चल रहे भयंकर बाढ़ के प्रकोप से उत्तराखण्ड में हो रही तबाही में मारे गये लोगों की आत्मा की शांति के लिए कांग्रेसियों ने मौन रखा।

इस दौरान खेलकूद प्रकोष्ठ के चेयरमैन शिवआशीष तिवारी, आशीष अग्निहोत्री, संजीव कटियार, अजय निराला, अनुराग मिश्रा, सुधीर चौरसिया, जीतू शुक्ला, विनोद गुप्ता, डालचंद कठेरिया, तारिक हुसैन खां, पंचायती राज प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष सुरेशचन्द्र कटियार, अल्लादीन आदि लोग मौजूद रहे।

युवा कांग्रेस ने अनाथ बच्चों के बीच काटा राहुल के जन्मदिन का केक
फर्रुखाबाद: कायमगंज बाईपास कुइयांबूट स्थित छक्कूलाल बालगृह पर भारतीय युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने पहुंचकर राहुलगांधी का जन्मदिन अनाथ बच्चों के बीच केक काटकर मनाया।

कार्यकर्ताओं ने बालगृह पहुंचकर अनाथ बच्चों को केक, टापी, चाकलेट के अलावा अन्य उपहार भी प्रदान किये। इस दौरान राहुल के व्यक्तित्व और उनके चरित्र के विषय में अवगत कराया गया। इस दौरान युवा कांग्रेस लोकसभा अध्यक्ष शुभम तिवारी, उपाध्यक्ष वरुण त्रिपाठी, विधानसभा अध्यक्ष सिद्धार्थ मिश्रा, मोहित शुक्ला, डा0 दिनेश अग्निहोत्री, राकेश सागर, अमित मिश्रा, गौतम दुबे, कुलदीप अग्निहोत्री, शेखर दिवाकर आदि लोग मौजूद रहे।