शिक्षक अभिभावक गोष्ठी: पढ़ाई के साथ-साथ क्रियात्मक शिक्षा पर बल

Uncategorized

फर्रुखाबाद: जनपद में अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित द जयपुरिया स्कूल में अभिभावक व शिक्षकों की गोष्ठी सम्पन्न हुई। गोष्ठी में बच्चों की पढाई के साथ-साथ उनके क्रियात्मक शिक्षा पर भी बल दिया गया।

Jaipuriaगोष्ठी का शुभारंभ सीएनएनआईबीएन द्वारा निर्मित एक फिल्म से हुआ। जिसमें द जयपुरिया स्कूल के बारे में अभिभावकों को जानकारी प्रदान की गयी। स्कूल के चेयरमैन सुशील सिंह कुशवाह तथा गाजियाबाद स्कूल की प्रधानाचार्या मंजू राना ने अभिभावकों को सम्बोधित करते हुए स्कूल की विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी।

उन्होंने आधुनिक शिक्षा प्रणाली के द्वारा फर्रुखाबाद के बच्चों का ज्ञान बर्धन करने के लिए प्रोत्साहित किया। इसमें उनकी टीम के सदस्य इन्दू कोहली, पारुल मित्तल, इला कपूर ने भी महत्वपूर्ण योगदान दिया।

प्रधानाचार्या ने जनपद की द जयपुरिया स्कूल की पहली फ्रंचाइजी का विस्तृत वर्णन किया तथा उनका कहना था कि बच्चा केवल पढ़ाई में ही नहीं वल्कि हर क्षेत्र में आगे होना चाहिए। उन्होंने बताया कि पढ़ाई के साथ-साथ क्रियात्मक गतिविधियां जयपुरिया के दूसरे स्कूलों के मुकाबले वैही ही सुविधायें मिलेंगीं जैसे बड़े शहरों में दी जा रहीं हैं।

Jaipuria2100 वर्षों का जयपुरिया एजूकेशन ग्रुप का अनुभव अब फर्रुखाबाद में भी उपलब्ध किया जा रहा है। यह जानकर अभिभावक अत्यंत प्रसन्न दिखाई दिये।

स्कूल की मुख्य अध्यापिका कल्याणी नाथ जिन्हें भारत की विभिन्न शीर्ष स्कूलों का अनुभव है। अब हमारे फर्रुखाबाद में भी अपना योगदान देंगीं। यह जानकर स्कूल में उपस्थित अभिभावकों ने तालियां बजाकर उनका स्वागत किया।

अभिभावकों ने स्कूल की शिक्षण व्यवस्था जैसे विज्ञान प्राइमरी व जूनियर प्रयोगशाला, संगीत कक्ष तथा खेल के मैदान देखकर अत्यंत प्रभावित दिखायी दिये। स्कूल का भ्रमण करने पर नई नई शिक्षण विधियां व उपकरण देखकर काफी उत्सुकता दिखाते हुए कहा कि जनपद में द जयपुरिया स्कूल अत्यंत आधुनिक सुविधाओं से युक्त है। जहां बच्चे का सर्वांगीण विकास संभव है।

अभिभावकों द्वारा व्यक्त की गयीं जिज्ञासाओं को ध्यान से सुनकर उनका निवारण किया गया व प्रवेश प्रक्रिया के बारे में भी विस्तार से समझाया गया। अभिभावकों को अवगत कराया गया कि प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ है। सभा के बाद स्वल्पाहार की व्यवस्था की गयी। अमित शुक्ला, अमित सक्सेना, अमित मनचन्दा, अभिषेक अग्रवाल, रश्मि अवस्थी, ऊषा शाक्य आदि का भी योगदान रहा।