डीसीएम व ट्रैक्टर की भिड़न्त में एक की मौत, दो घायल

Uncategorized

मोहम्मदाबाद (फर्रुखाबाद): कोतवाली मोहम्मदाबाद क्षेत्र के ग्राम मदनपुर के निकट डीसीएम व ट्रैक्टर की आमने सामने की भिड़न्त में ट्रैक्टर पलटने से उस पर बैठे एक मजदूर की मौत हो गयी। वहीं डीसीएम चालक व उसमें बैठी उसकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गये। घायल दम्पत्ति को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं मृतक किशोर के शव को रखकर ग्रामीणों ने जाम लगा दिया। सूचना पर पहुंचे सीओ व इंस्पेक्टर ने दो घंटे बाद जाम खुलवा दिया।

co mohamdabad[bannergarden id=”8″]

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार अमोल आश्रम मदनपुर के सामने डीसीएम संख्या यूपी 30ए 7282 छिबरामऊ की तरफ जा रही थी। तभी मदनपुर के सामने आधी बनी सड़क पर सामने से ईंटों से भरा ट्रैक्टर आ गया। दोनो की अच्छी सड़क पर वाहन ले जाने की हठ में भिड़न्त हो गयी। भिड़न्त में डीसीएम चालक संग्राम सिंह निवासी हरदोई व उसकी पत्नी पूनम गंभीर रूप से घायल हो गये।

ईंटे भरे ट्रैक्टर पर बैठे मजदूरों में से रामरहीश पुत्र सुधीर जोकि ऊगरपुर में अपनी बहन के घर रहता था, की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी। 17 वर्षीय रामरहीश मूल रूप से चमन नगरिया छिबरामऊ का निवासी था। जिसके बचपन में accident2ही माता पिता का देहांत हो जाने से वह बहन के घर पर ही रहता था। ट्रैक्टर चालक सदानंद निवासी मदनपुर मौका देखकर वहां से खिसक गया। ईंट मनोज ब्रिक फील्ड पर ले जायी जा रही थी। ट्रैक्टर बझेरे निवासी रामेश्वर सिंह ठाकुर का बताया गया है। रामरहीश अपनी बहन जूली पत्नी विश्वपाल निवासी ऊगरपुर के यहां रहता था।

[bannergarden id=”11″]
किशोर की मौत की सूचना पर ग्रामीणों ने मौके पर ही जाम लगा दिया। दो घंटे तक जाम लगाने के बाद सीओ मोहम्मदाबाद व जहानगंज एसओ, मोहम्मदाबाद इंस्पेक्टर, मदनपुर चौकी इंचार्ज घटना स्थल पर पहुंचे व जाम खुलवाकर लोगों को काबू में किया। किशोर के परिजनों truckके आने का इंतजार किया जा रहा था। फिलहाल घायल दम्पत्ति को लोहिया अस्पताल में भिजवाया गया है।