दूसरों के दुख दर्द से परेशान होना कमजोरी होती है आज जन्मे लोगों की

Uncategorized

जन्मदिन की शुभकामनाओं के साथ आपका स्वागत है जेएनआई की विशेष प्रस्तुति में। यह कॉलम नियमित रूप से उन पाठकों के व्यक्तित्व और भविष्य के बारे में जानकारी देगा जिनका उस दिनांक को जन्मदिन होगा। पेश है दिनांक 2 जून को जन्मे व्यक्तियों के बारे में जानकारी :

दिनांक 2 जून को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 2 होगा। इस मूलांक को चन्द्र ग्रह संचालित करता है। चन्द्र ग्रह मन का कारक होता है। आप अत्यधिक भावुक होते हैं। आप स्वभाव से शंकालु भी होते हैं। दूसरों के दु:ख दर्द से आप परेशान हो जाना आपकी कमजोरी है। आप मानसिक रूप से तो स्वस्थ हैं लेकिन शारीरिक रूप से कमजोर हैं। चन्द्र ग्रह स्त्री ग्रह माना गया है। अत: आप अत्यंत कोमल स्वभाव के हैं। आपमें अभिमान तो जरा भी नहीं होता। चन्द्र के समान आपके स्वभाव में भी उतार-चढ़ाव पाया जाता है। आप अगर जल्दबाजी को त्याग दें तो आप जीवन में बहुत सफल होते हैं।

[bannergarden id=”8″]

शुभ दिनांक : 2, 11, 20, 29

शुभ अंक : 2, 11, 20, 29, 56, 65, 92

शुभ वर्ष : 2027, 2029, 2036

ईष्टदेव : भगवान शिव, बटुक भैरव

शुभ रंग : सफेद, हल्का नीला, सिल्वर ग्रे

कैसा रहेगा यह वर्ष
जिनकी जन्म तारीख 2, 11, 20, 29 है उनके लिए यह वर्ष अति उत्तम रहेगा। किसी महत्वपूर्ण कार्य में सफलता मिलेगी। मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। विद्यार्थी वर्ग सफलता पाएंगे। नौकरीपेशा व्यक्तियों के लिए प्रगतिपूर्ण समय रहेगा। मानसिक सुख-शांति बनी रहेगी। शुभ समाचार मिलेगा। शत्रु प्रभावहीन होंगे। बेरोजगार रोजगार पाने में समर्थ होंगे। व्यापारी वर्ग अनुकूल स्थिति पाएंगे। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी।

मूलांक 2 के प्रभाव वाले विशेष व्यक्ति
* हिटलर
* अमिताभ बच्चन
* महात्मा गांधी
* ‍लाल बहादुर शास्त्री
* थॉमस अल्वा एडीसन

[bannergarden id=”11″]

राशिफल 02 जू2013, रविवार (daily horoscope)

मेष राशिफल (Aries Horoscope)

आपका इप्रेशन आज लोगों पर सकारात्मक रहेगा. आपका लकी रंग गोल्डन और लकी नंबर 40 है. आर्थिक लाभ के योग हैं। अपने व्यवसाय को बढ़ाने के अवसर मिल सकेंगे। प्रतिष्ठित व्यक्तियों से संपर्क बनेगा। वृद्ध व्यक्तियों के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। रचनात्मक कार्य होंगे

 वृष राशिफल (Taurus Horoscope)

आपके दिल में इर्शा के भाव है आप उसे अपने से दूर रखिए. आपका लकी रंग डार्क ब्लू और लकी नंबर 7 है. अति उत्साह हानिकारक हो सकता है। सामाजिक सम्मान में कमी आएगी। न्यायालयीन मामलों में सफलता का योग कम है। व्यापारिक निर्णय सोच-समझकर लें

मिथुन राशिफल (Gemini Horoscope)

आज आप अपने दोस्तो के साथ रहिए, कुछ सकारात्मक बाते कीजिए. आपका लकी रंग क्रीम रंग लकी नंबर 15 है. प्रभावशाली व्यक्तित्व के कारण आप अपनी बात मनवाने में सक्षम होंगे। व्यापार में आशातीत सफलता मिलेगी। वाणी संयम जरूरी है। प्रयत्न करने पर रुका पैसा मिलेगा

कर्क राशिफल (Cancer Horoscope)

आज कोई भी काम सोच समझकर कीजिएगा किसी काम में जल्दबाजी नहीं. आपका लकी रंग सी वोयलेट और लकी नंबर 29 है. किसी कार्य में आकस्मिक लाभ प्राप्ति के योग बनेंगे। रोजगार में परिवर्तन की संभावना है। हर क्षेत्र में सम्मान व यश मिलेगा। आवास संबंधी समस्या रह सकती है

सिंह राशिफल (Leo Horoscope)

जो चीज आपने सोच नहीं रखी वह चीज आपके साथ होने वाली है. आपका लकी कलर ग्रीन और लकी नंबर 19 है. मित्र, सहयोगियों का पूर्ण लाभ प्राप्त होगा। इच्छा की पूर्ति के योग होने के कारण अच्छी महत्वाकांक्षा रखना चाहिए। व्यापार में उन्नति होगी। पारिवारिक समस्याओं पर ध्यान दें

कन्या राशिफल (Virgo Horoscope)

आज आपके सितारे कह रहे है कि सफलता आपके साथ है. आपका लकी कलर पीच और लकी नंबर 31 है. योजनाएं गोपनीय रखें। आर्थिक स्थिति कमजोर रहेगी। कार्यक्षेत्र में आशानुकूल सफलता नहीं मिल पाएगी। संतान की चिंता रहेगी। वाद-विवाद, झगड़े में न पड़ें

 तुला राशिफल (Libra Horoscope)

आज आपको कुछ नया करने की जरूरत है. आपका लकी रंग पर्पल और लकी नंबर 7 है. समाज में मान-प्रतिष्ठा एवं लोकप्रियता बढ़ेगी। व्यक्तिगत समृद्धि होगी। जीवनसाथी से आर्थिक विषय पर मतभेद हो सकते हैं। व्यापार में नई योजनाओं का शुभारंभ होगा

वृश्चिक राशिफल (Scorpio Horoscope)

आज आप अपने गुस्से पर नियंत्रण रखिए, सोच समझकर बोलिए. आपका लकी रंग रेड और लकी नंबर 12 है. कार्य विस्तार व अनुकूल स्थिति बनेगी। पुरुषार्थ का प्रतिफल मिलेगा। उत्तेजना से कार्य नहीं करना चाहिए। परिवार में सुख-शांति रहेगी। अध्ययन में रुचि बढ़ेगी

धनु राशिफल (Sagittarius Horoscope)

लोगों के साथ प्यार के साथ दिन बिताइए. आपका लकी रंग पिंक और लकी नंबर 10 है. सामाजिक प्रशंसा से हर्ष होगा। बुद्धि चातुर्य से कार्य करने पर आज का दिन अनुकूल सिद्ध हो सकेगा। नवीन कार्ययोजना में इच्छित लाभ होने की संभावना है। विवाद से दूर रहें

मकर राशिफल (Capricorn Horoscope)

किसी और पर भरोसा करने से पहले खुदपर भरोसा करना सीखिए. आपका लकी रंग लाइट ऑरेंज और लकी नंबर 1 है. समय का सदुपयोग आकांक्षाओं की पूर्ति कराएगा। अभीष्ट कार्य की सिद्धि होगी। यश, प्रसिद्धि मिलेगी। स्वाध्याय में रुचि बढ़ेगी। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। आलस्य न करें

कुंभ राशिफल (Aquarius Horoscope)

आज आपके जीवन में कुछ सर्प्राइज आ सकता है. आपका लकी रंग येलो और लकी नंबर 11 है. कोई महत्वपूर्ण उपलब्धि प्राप्त हो सकती है। आर्थिक लाभ होने से हर्ष होगा। पराक्रम से विरोधी को परास्त कर सकते हैं। संतान संबंधी निर्णय सोच-समझकर लें

मीन राशिफल (Pisces Horoscope)

किसी को आपकी जरूरत है उसकी सहायता कीजिए,ध्यान रखिए कोई आपका फायदा न उठाए. आपका लकी रंग ब्लू और लकी नंबर 39 है. पारिवारिक एवं जायदाद संबंधी समस्या का समाधान हो सकेगा। कार्य एवं व्यवसाय के क्षेत्र में आशानुकूल सफलता मिलने के योग हैं। नौकरों पर अतिविश्वास ठीक नहीं है.