लैपटॉप वितरण LIVE: अखिलेश ने कहा भ्रष्ट थी बसपा सरकार, दर्जन भर पूर्व मंत्री जायेंगे जेल

Uncategorized

फर्रुखाबाद: मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि उनकी सरकार एक एक चुनाव में किये गए सभी वाडे पूरे कर रही है| मायावती पर हल्ला बोलते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि बसपा सरकार ने पत्थर की मूर्तियाँ बनाने और भ्रष्टाचार करके जनता के धन को बर्बाद किया| उनकी सरकार जनता का पैसा जनता को लौटा रही है| जो छात्र छात्राएं आगे पढ़ना चाहती है उनके लिए कन्या विद्या धन और लैपटॉप उनके भविष्य के लिए बहुत उपयोगी सिद्ध होगा| लोकायुक्त की जाँच रिपोर्ट में जो भी दोषी पाए गए है उन पर कानून के दायरे में कार्यवाही होगी|
Akhilesh Laptop Farrukhabad1
अखिलेश यादव ने कहा कि कन्नौज और फर्रुखाबाद कभी एक साथ हुआ करते थे| अब अलग हो गए है| कन्नौज में जमकर विकास हो रहा है और अब फर्रुखाबाद की बारी है| यहाँ बिजली, पानी सड़क की सभी जरूरतों को पूरा किया जायेगा| डॉ लोहिया की कर्मभूमि के रूप में फर्रुखाबाद को याद करते हुए कहा कि वे सब समाजवादी डॉ लोहिया के अनुयायी है| उन्होंने पिछले चुनाव में दिलाई जीत के लिए जनता का धन्यबाद किया| अखिलेश चुनाव जीतने के बाद पहली बार फर्रुखाबाद पहुचे थे|

अखिलेश यादव ने संकिसा के बौध महोत्सव वाले उनके निरस्त हुए कार्यक्रम के बारे में क्षमा मांगी और कार्यक्रम की शुभकामनायें भी दी| उन्होंने कहा कि वे संकिसा नहीं जा सके इसका उन्हें अफ़सोस है मगर जल्द ही संकिसा का दौरा भी करेंगे| मुख्यमंत्री ने संकिसा न पहुच पाने का दो बार अफ़सोस व्यक्त किया| इस कार्यक्रम में अखिलेश यादव को बतौर मुख्य अतिथि के तौर पर प्रचारित किया गया था|

अखिलेश यादव ने 50 बच्चो को लैपटॉप अपने हाथ से बाटे| इसके बाद 4928 लाभार्थियो को मौके पर ही लैपटॉप से नवाजा गया| लैपटॉप बटने के बाद अखिलेश मंच से नीचे उतर कर छात्र छात्राओं से मिलने पहुचे| मंच से नीचे आकर अखिलेश यादव ने कार्यकर्ताओ से भी भेट की|

[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]