पुलिसिया शोषण के विरोध में यादव महासभा ने थानाध्यक्ष का पुतला फूका

Uncategorized

फर्रुखाबाद: यादव महासभा की नवाबगंज इकाई के पदाधिकारियो और कार्यकर्ताओ ने नवाबगंज के थानाध्यक्ष राघवन सिंह का पुतला फूक विरोध दर्ज कराया| इसके बाद सपाइयों ने एडीओ पंचायत के माध्यम से जिलाधिकारी को थानाध्यक्ष को हटाये जाने का ज्ञापन भी दिया|
SO Pulta Nawabganj
यादव महासभा के जिलाध्यक्ष राम मिस्टर यादव और प्रदेश सचिव धीरेन्द्र सिंह यादव के नेतृत्व में नवाबगंज के हीरालाल उच्चतम माध्यमिक विद्यालय में कार्यकर्ता एकत्रित हुए और थानाध्यक्ष राघवन सिंह का पुतला नवाबगंज चौराहे तक ले गए और फूकदिया| इस दौरान पुलिस विरोधी नारे लगाये| राघवन पर आरोप लगाया कि उन्होंने आरा मशीन संचालक श्रीनिवास यादव को रात में घर से उठा कर अवैध लकड़ी काटने में गिरफ्तार किया था| जो गैरकानूनी था| पधाधिकरियो ने पुलिस पर आरा मशीन संचालक की जेब में रखे 10 हजार रुपये हड़प का भी आरोप लगाया| बाद में मंत्री की शिफारिश पर आरा मशीन संचालक को तो छोड़ दिया मगर रूपये वापिस नहीं किये|
Yadav Mahasabha Nawabganj
इस सम्बन्ध में संगठना के जिला उपाध्यक्ष प्रदीप यादव उर्फ़ दीपू ने बताया कि अगर थानाध्यक्ष ने अपना रवैया नहीं बदला तो संगठन की तरफ से मुख्यमंत्री के दौरे के समय उनसे मुलाकात कर थानाध्यक्ष की शिकायत की जाएगी| इस दौरान डॉ धीरज यादव, डॉ हरिनंदन सिंह, प्रधान विजेंद्र सिंह यादव, उमेश यादव, राम मनोहर यादव, संजू यादव कोटेदार, श्रीनिवास अशोक यादव आदि लोग मौजूद रहे|