स्पॉट फिक्सिंग के एवज में सप्लाई की गईं लड़कियां

Uncategorized

srishantनई दिल्ली| दिल्ली की एक अदालत ने गुरुवार को इंडियन प्रीमियर लीग में स्पॉट फिक्सिंग के आरोप में गिरफ्तार किए गए तेज गेंदबाज शांताकुमारन श्रीसंत सहित राजस्थान रॉयल्स के उनके दो अन्य साथी खिलाड़ियों, अंकित चव्हाण तथा अजीत चंदेला को पांच दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है| इस बीच आईपीएल में स्पॉट फिक्सिंग कांड में एक और चौकाने वाला खुलासा हुआ है|

[bannergarden id=”8″]

सूत्रों से मिल रही जानकारी के मुताबिक़, आईपीएल 6 के इस सीजन में मुंबई के एक होटल में श्रीसंत को लड़की के साथ पकड़ा गया था| बुकीज इन क्रिकेटरों को मैच फिक्स करने के एवज में पैसे के साथ साथ लड़कियां भी सप्लाई करते थे| ऐसा माना जा रहा है कि बुकीज ने ही श्रीसंत को भी मुंबई के होटल में लड़की की सप्‍लाई की थी। इस मामले में अंकित चव्‍हाण और चंदिला भी शक के घेरे में हैं।

[bannergarden id=”11″]
फोन टैपिंग में हुए खुलासे के अनुसार कम से दो खिलाड़ियों को लड़कियां भेजी गई थीं| दिल्ली पुलिस ने जो बातचीत रिकॉर्ड की है उसमे पता चला है कि दो सटोरियों ने श्रीसंत और चंदीला के लिए उनके होटलों में लड़कियां भी भेजी थीं| ऐसा उन्होंने करीब तीन बार किया था| सटोरियों और क्रिकेटरों के बीच हुई बातचीत में कई बार लड़कियों को भेजने की बात सामने आई है|

वहीँ, सूत्रों से यह भी जानकारी मिल रही है कि गुरुवार सुबह जब दिल्ली पुलिस ने श्रीसंत और एक सट्टेबाज को मुंबई के खार इलाके से पकड़ा था तब भी वह लड़कियों के साथ थे| उधर दिल्ली पुलिस ने गुरुवार को कहा कि सटोरियों के संबंध मुंबई अंडरवर्ल्ड से हैं। मुम्बई पुलिस को शक है कि इस रैकेट के तार पाकिस्तान स्थित अंडरवर्ल्ड से भी जुड़े हो सकते हैं।