विरासत की तलाश में सुल्तानपुर से चुनाव लड़ने का इशारा कर गए वरूण गाँधी

Uncategorized

सुल्तानपुर| उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले का हर एक क्षेत्रवासी मेरे परिवार का एक अंग है। सुल्तानपुर जिले के हर इक क्षेत्रवासी से मेरे पिताजी कंधे से कंधा मिलाकर चलना चाहते थे। मेरे पिता जी का सपना था कि सुल्तानपुर प्रदेश में सबसे आगे हो। ये बातें सुल्तानपुर जिले के खुर्शीद क्लब मैदान में स्वाभिमान रैली को संबोधित करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव वरूण गाधी ने कहीं।
varun
आज सुल्तानपुर जिले में कई महीनों से चल रही भाजपा की स्वाभिमान रैली की तैयारी में जनता का जन सैलाब उमड़ पड़ा| शहर में सरसो छीटने की भी जगह बाकी न थी। सुबह 11 बजे से अपने युवा ह्रदय सम्राट को सुनने के लिए जनता बेचैन थी। खुर्शीद क्लब मैदान से लेकर अमहट चैराहा, पाचोपीरन, डिहवा, पयागीपुर चैराहा, चारों ओर से जन सैलाब स्वाभिमान रैली में आता दिखाई पड़ा।
varun gandhi
लगभग 3 बजे के आस-पास मुख्य अतिथि के आगमन पर जय श्री राम, वन्देमातरम का नारा आसमान को छूने लगा। रैली को संबोधित करते हुए वरूण ने कहा कि सुलतानपुर का हर इक क्षेत्रवासी मेरे परिवार का एक अंग है। उन्होंने कहा कि मै यहाँ सपा बसपा या कांग्रेस की अवहेलना करने नहीं आया बल्कि मैं अपने पिता की कर्मस्थली पर अपने लोगों से मिलने आया हूँ । उन्होने सुल्तानपुर को अपना घर बताया। वरूण रैली को संबोधित करते हुए अपनी बेटी के बारे में बताते हुए भाव विभोर हो उठे।

[bannergarden id=”8″]
प्रदेश में सपा की सरकार आये 1 साल हो गया पर अब तक कोई नया प्रोजेक्ट नहीं लग पाया है। उन्होने कहा कि हम ऐसे देश में जी रहे हैं जहां कोई सुरक्षित नही। उन्होनें प्रदेश के मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि प्रदेश के नौजवानों को देखें। बेरोजगारी चरमसीमा पर है। किसी भी प्रकार का कोई नया प्रोजेक्ट नही लगा, जिससे बेरोजगारी कम हो सके। उन्होनें कहा रोजगार तो तब आयेगा जब नयी फैक्ट्रियां लगेंगी। उन्होने कहा कि और पार्टियां जाति सम्मेलन करवा रही हैं, जिसका कोई अवचित नही है। सबसे बड़ी जाति तो इन्सान की होती है। फिर ये सब दिखावा क्यों ? इन्सान को इन्सान में ही क्यों बांटा जा रहा है।

भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन गडकरी ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि मंहगाई चरम सीमा पर है। गाँव के लोगों का जीना दुस्वार हो गया है। किसानो का शोषण हो रहा है। कांग्रेस में भ्रष्टाचार व्याप्त है। देश का पैसा विदेशों में जमा हो रहा है। भ्रष्ट कांग्रेसियों के साथ माया और मुलायम को भी जिम्मेदार ठहराया। कहा कि इन लोगों की लखनऊ में कुश्ती और दिल्ली में दोस्ती होती है। उन्होनें कहा अगर उत्तर प्रदेश को बचाना है तो जाति और धर्म की राजनीति से तथा प्रदेश में हो रहे भ्रष्टाचार से प्रदेश को मुक्त कराना होगा।

[bannergarden id=”11″]
नितिन ने कहा कि कांग्रेस के राज में हमारे देश की सीमाएं तक सुरक्षित नहीं है तो ये देश को क्या सुरक्षित रखेंगे। आतंकवाद का तुष्टीकरण हो रहा है। उन्होनें कहा कि आने वाले लोक सभा चुनाव किसी नेता के भविष्य का फैसला नही बल्कि हिन्दुस्तान के विकास का फैसला करेगा। उन्होनें जनता से आने वाले लोकसभा चुनाव में एकमत होकर भाजपा के पक्ष में वोट करने की अपील की।