मनरेगा: डीएम के निरीक्षण में गिरी दो ग्राम सचिवों पर गाज

Uncategorized

कमालगंज (फर्रुखाबाद): जिलाधिकारी पवन कुमार ने पीडी राम कृत राम व अन्य अधिकारियों के साथ ब्लाक कमालगंज में औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने रजिस्टर इत्यादि चेक किये व मनरेगा के बारे में जानकारी ली।

जिस पर बीडीओ देवेन्द्र सिंह चौहान ने जिलाधिकारी को बताया कि उनके ब्लाक में कुल 98 ग्राम पंचायतें हैं। जिनमें तीस ग्राम पंचायतों में मनरेगा काम चल रहा है। बाकी में नहीं चल रहा है। डीएम ने पूछा कि शेष में मनरेगा कार्य क्यों नहीं हो रहा है। जिस पर मनरेगा में ग्राम पंचायत सचिवों की लापरवाही सामने आने पर डीएम ने बीडीओ से ऐसे ग्राम सचिवों के नाम बताने को कहा। बीडीओ ने बताया कि ग्राम पंचायत सचिव विनय कुमार व सुरेश कुमार ने भी कार्य नहीं कराया है। जिलाधिकारी पवन कुमार ने दोनो का वेतन रोकने के आदेश दिये।

dm pawan kumar1[bannergarden id=”8″]

उन्होंने कहा कि मनरेगा का तेजी से अभियान चलाकर काम कराया जाये। इस समय ग्रामीण क्षेत्रों में ग्रामीण खाली बैठे हुए हैं, खेत भी खाली पड़े हुए हैं। तेजी से काम कराया जाये। ताकि लोगों को रोजगार मिल सके और विकास कार्यों में भी तेजी आये। डीएम ने इंदिरा आवास के बारे में पता किया तो 516 इंदिरा आवास चयनित होने की जानकारी दी गयी। जिसमें 491 पूर्ण भी हो चुके हैं।

लोहिया ग्राम व इंदिरा आवासों के बारे में भी डीएम ने काफी गहनता से पूछताछ की। उन्होंने कहा कि एक सप्ताह के अंदर हर ग्राम पंचायत में सीएमआर जारी किया जाये। लापरवाही पर किसी को बख्सा नहीं जायेगा।

[bannergarden id=”11″]

यहां से डीएम पशु चिकित्सालय में निरीक्षण करने पहुंचे। जहां पर डा0 रमेशचन्द्र शाक्य मौजूद मिले। जिलाधिकारी ने बारीकी से अलमारी व सेफ खोलकर दवाओं का निरीक्षण किया तो सब ठीकठाक मिला। डा0 रमेशचन्द्र ने कहा कि उन्हें पूर्ण रूप से चार्ज नहीं मिला है। जिस पर डीएम ने चार्ज दिलाने का आöासन दिया।