परशुराम शोभायात्रा में उमड़े श्रद्धालु

Uncategorized

FARRUKHABAD : भगवान परशुराम के जन्मोत्सव के अवसर पर शहर के रेलवे रोड स्थित प्राचीन पाण्डेश्वरनाथ मंदिर से शोभायात्रा arun prakash tiwari daduaa parasuramनिकाली गयी। जिसमें भारी संख्या में जन सैलाव उमड़ा। शोभायात्रा का जगह जगह स्वागत किया गया।

शाम तकरीबन 6 बजे पाण्डेश्वनाथ मंदिर पर श्रद्धालुओं का एकत्रित होना शुरू हो गया। पार्टी संगठन इत्यादि सब भुलाकर ब्राह्मण वर्ग के लोग बड़ी तादाद में एकत्रित हुए। शोभायात्रा रेलवे रोड, चौक, नितगंजा होती हुई ब्राह्मण धर्मशाला पर समाप्त हुई। इस दौरान व्यापारी नेता अरुण प्रकाश तिवारी ददुआ ने बताया कि परशुराम ब्राह्मणों के ही नहीं वल्कि अन्य वर्गों के लिए भी प्रेरणाश्रोत हैं। जिनके बताये मार्गों पर चलकर हमें अपने जीवन को धन्य बनाना चाहिए।

[bannergarden id=”8″]

डा0 हरिदत्त द्विवेदी ने कहा कि भगवान परशुराम ने बचपन से ही निष्ठावान और वीरता का परिचय दिया। वह ब्राह्मणों के लिए हमेशा प्रेरणाश्रोत रहे हैं और रहेंगे। आज की युवा पीड़ी को उनके आचार विचार और मार्गदर्शन पर अध्ययन करना चाहिए। इस दौरान भाजपा नेत्री चित्रा अग्निहोत्री, भाजपा नेता दिलीप भारद्धाज, विक्रांत अवस्थी आदि परशुराम के अनुयायी मौजूद रहे।
[bannergarden id=”11″]