कवि, कलाकार, तथा अनेक विद्याओं के जानकार होते हैं आज जन्मे लोग

Uncategorized

FARRUKHABAD : जन्मदिन की शुभकामनाओं के साथ आपका स्वागत है जेएनआई की विशेष प्रस्तुति में। यह कॉलम नियमित रूप से उन पाठकों के व्यक्तित्व और भविष्य के बारे में जानकारी देगा जिनका उस दिनांक को जन्मदिन होगा। पेश है दिनांक 14 मई को जन्मे व्यक्तियों के बारे में जानकारी :

आप बेहद भाग्यशाली हैं कि आपका जन्म 14 मई को हुआ है। 14 का अंक आपस में मिलकर 5 होता है। 5 का अंक बुध ग्रह का प्रतिनिधि करता है। ऐसे व्यक्ति अधिकांशत: मितभाषी होते हैं। कवि, कलाकार, तथा अनेक विद्याओं के जानकार होते हैं। आपमें गजब की आकर्षण शक्ति होती है। आपमें लोगों को सहज अपना बना लेने का विशेष गुण होता है।

girl[bannergarden id=”8″]

अनजान व्यक्ति की मदद के लिए भी आप सदैव तैयार रहते हैं। आपमें किसी भी प्रकार का परिवर्तन करना मुश्किल है। अर्थात अगर आप अच्छे स्वभाव के व्यक्ति हैं तो आपको कोई भी बुरी संगत बिगाड़ नहीं सकती। अगर आप खराब आचरण के हैं तो दुनिया की कोई भी ताकत आपको सुधार नहीं सकती। लेकिन सामान्यत: 14 तारीख को पैदा हुए व्यक्ति सौम्य स्वभाव के ही होते हैं।

शुभ दिनांक : 1, 5, 7, 14, 23

शुभ अंक : 1, 2, 3, 5, 9, 32, 41, 50

शुभ वर्ष : 2030, 2032, 2034, 2050, 2059, 2052

ईष्टदेव : देवी महालक्ष्मी, गणेशजी, मां अम्बे।

शुभ रंग : हरा, गुलाबी जामुनी, क्रीम

[bannergarden id=”11″]

कैसा रहेगा यह वर्ष
जिनकी जन्म तारीख 5, 14, 23 है उनके लिए यह वर्ष उत्तम कहा जा सकता है। आप अपने विवेक का इस्तेमाल कर सफलता पाने में समर्थ होंगे। लेखन से जुड़े व्यक्तियों के लिए समय सुखद रहेगा। विद्यार्थी वर्ग अनुकूल स्थिति पाएंगे। व्यापार-व्यवसाय में सहयोग द्वारा सफलता मिलेगी। नौकरीपेशा व्यक्ति संतोषजनक वातावरण पाएंगे। आर्थिक, पारिवारिक समय अनुकूल रहेगा। स्वास्थ्य उत्तम ही रहेगा। महत्वपूर्ण कार्य से यात्रा के योग भी बनेंगे। कुल मिलाकर समय अनुकूल रहेगा।

मूलांक 5 के प्रभाव वाले विशेष व्यक्ति
* बाबासाहेब आंबेडकर
* संजय गांधी
* सुभाषचन्द्र बोस
* शेक्सपीयर
* अभिषेक बच्चन
* रमेश सिप्पी
* भाग्यश्री

राशिफल 14 मई 2013, मंगलवार (daily horoscope)

   मेष राशिफल (Aries Horoscope)

अपनी सेहत का थोड़ा ध्यान रखिए साथ ही उनका भी ख्याल रखिए जिनसे आप प्यार करते हैं. आपका लकी रंग ऑरेंज और लकी नंबर 2 है. सुख-समृद्धि रहेगी। व्यवसाय में मनचाही सफलता मिलने के अवसर आएंगे। परिवार का सहयोग आपमें उत्साह का संचार करेगा। क्रोध एवं उत्तेजना पर संयम रखें।

 वृषभ राशिफल (Taurus Horoscope)

कोई भी स्टेप लेने से पहले एक बार सोच लें . आपका लकी रंग रेड और लकी नंबर 16 है. मान-सम्मान बढ़ेगा। आजीविका के साधनों में उन्नति होगी। विवादास्पद मामलों से यथासंभव दूर रहने का प्रयास करें। परिवार में वैवाहिक, मांगलिक कार्यों की चर्चा होगी।

मिथुन राशिफल (Gemini Horoscope)

अपनी लव लाइफ को लेकर आज के दिन थोड़ा तनाव रहेगा लेकिन सबकुछ सही होगा. आपका लकी रंग कॉपर लकी नंबर 22 है. व्यापारिक सफलता मिलेगी। महत्वाकांक्षा की पूर्ति हो सकेगी। परिवार के प्रति अपनी जिम्मेदारी को पूरा कर पाएंगे। व्ययों में कमी करना अत्यावश्यक होगा।

कर्क राशिफल (Cancer Horoscope)

आज का दिन आपके लिए भावुकता से भरा रहेगा. आपका लकी रंग पर्पल लकी नंबर 17 है दांपत्य जीवन में मतभेद हो सकते हैं। आजीविका के क्षेत्र में आपका महत्व बढ़ेगा। जमीन-जायदाद के क्रय-विक्रय से लाभ होगा। ईश्वर में आस्था बढ़ेगी।

 सिंह राशिफल (Leo Horoscope)

अपने आप को रिलेक्स दीजिए इसके लिए कही बाहर जा सकते हैं. आपका लकी रंग ग्रीन लकी और नंबर 24 है. स्वयं के परिश्रम से कार्यों में सफलता प्राप्त करेंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार की संभावना है। अपनी वस्तुओं को संभालकर रखें। व्यापार अच्छा चलेगा।

कन्या राशिफल (Virgo Horoscope)

आपके लाइफ में कोई बड़ा बदलाव आने वाला है इसलिए तैयार रहिए. आपका लकी रंग ग्रे और लकी नंबर 18 है. रहन-सहन के स्तर में वृद्धि होगी। पिता से किसी बात पर अनबन हो सकती है। व्यवसाय में नई योजनाओं के शुभारंभ के योग हैं। सुखद यात्रा होगी।

 तुला राशिफल (Libra Horoscope)

आज आपका कमाया हुआ अनुभव बहुत ही साथ देने वाला है. आपका लकी रंग रेड और लकी नंबर 17 है. साझेदारी के क्षेत्र में आपको सावधानी रखना जरूरी है। स्वास्थ्य की समस्या रह सकती है। परिवार में कलह से मन खराब होगा। अध्ययन में रुचि बढ़ेगी।

वृश्चिक राशिफल (Scorpio Horoscope)

आज के दिन आप काफी रिलेक्स महसूस करेंगे. आपका लकी रंग ब्लैक और लकी नंबर 7 है. कार्यक्षेत्र में परिवर्तन की अनिश्चितता रहेगी। संतान के व्यवहार से समाज में सम्मान कम हो सकता है। आर्थिक तंगी के योग हैं। दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा।

धनु राशिफल (Sagittarius Horoscope)

आज के दिन आपकी किसी से बहस हो सकती है, इसलिए सावधान रहिए. आपका लकी रंग ऑरेंज लकी नंबर 20 है. नौकरीपेशा लोगों को अचानक पदोन्नति मिलने के योग हैं। गलत सलाह से बचना चाहिए। स्थायी संपत्ति संबंधी विवाद हल होंगे। रुका पैसा प्राप्त होगा।

मकर राशिफल (Capricorn Horoscope)

दिन की शुरुआत तो तनाव से होगी लेकिन सबकुछ जल्द ही गायब हो जाएगा. आपका लकी रंग डार्क ग्रीन लकी नंबर 12 है.जोखिम जवाबदारी के कामों में सावधानी रखना चाहिए। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र का विकास एवं विस्तार होगा। सामाजिक क्षेत्र में आपका प्रभाव बढ़ेगा।

 कुंभ राशिफल (Aquarius Horoscope)

आज आपका लक बहुत ही ज्यादा साथ देगा. आपका लकी रंग वायलेत लकी नंबर 3 है. बड़े व्यक्ति या जीवनसाथी की सलाह आर्थिक क्षेत्र में मदद करेगी। कानूनी मसले आपके पक्ष में निपट सकेंगे। व्यापार लाभप्रद रहेगा। वाणी संयमित रखें।

 मीन राशिफल (Pisces Horoscope)

आज के दिन कोशिश कीजिए की किसी भी तरह का तनाव आपके दिल पर हावी न हो. आपका लकी रंग ब्राउंन और लकी नंबर 1 है. संतान की चिंता दूर होने का योग है। कोई नया अनुबंध मिल सकता है। विद्या में सफलता प्राप्त करेंगे। आर्थिक निवेश होने की संभावना है। किसी से विवाद में न उलझें।