भाजपा की 5 जून को जारी होने वाली पहली सूची में घोषित हो सकता है फर्रुखाबाद प्रत्याशी का नाम

Uncategorized

FARRUKHABAD : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष राजवीर सिंह राजू ने फर्रुखाबाद पहुंचकर एक शादी समारोह में हिस्सा लेने के दौरान पत्रकार वार्ता में जानकारी दी कि आगामी लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा की पहली सूची 5 जून तक घोषित हो जायेगी। जिसमें फर्रुखाबाद प्रत्याशी के भी घोषित होने की संभावना है।

rajveer singhपूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के पुत्र जयवीर सिंह भाजपा नेता मुकेश राजपूत के भाई राजेश राजपूत की पुत्री रीता की शादी समारोह में हिस्सा लेने फर्रुखाबाद आये थे। बढ़पुर स्थित गेस्टहाउस में उन्होंने समारोह में पहुंचने के बाद पत्रकार वार्ता में सबसे पहले देश व प्रदेश की सरकारों पर हमला बोलने में कोई कसर नहीं छोड़ी। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार व प्रदेश की सपा सरकार ने आम जनता को महंगाई, भ्रष्टाचार, बलात्कार, घोटाले दिये हैं। यह उनकी उपलब्धियां हैं। उन्होंने इस समय चल रहे सीबीआई को कोर्ट द्वारा तोता कहने के मामले को भी मीडिया के सामने रखा।

[bannergarden id=”8″]

श्री सिंह ने सीबीआई को दैनिक वेतनभोगी के रूप में काम करने वाली संस्था बताया। उन्होंने कहा कि सीबीआई को पूरी तरह से स्वतंत्र होना चाहिए। इसके लिए बीजेपी संघर्ष करेगी। कांग्रेस सरकार के दो मंत्रियों के एक साथ भ्रष्टाचार में फंसने के बाद पूरी इस्तीफे के विषय में उन्होंने कहा कि मंत्री को नहीं सीधा प्रधानमंत्री को इस सम्बंध में इस्तीफा देना चाहिए।

rajveer singh1[bannergarden id=”11″]

लोकसभा चुनाव को लेकर उन्होंने बताया कि भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों की पहली सूची लगभग तैयार हो चुकी है और संभावना है कि 5 जून को जारी होने वाली पहली सूची में ही फर्रुखाबाद के प्रत्याशी की घोषणा हो जायेगी। उन्होंने बताया कि कल्याण सिंह एटा से चुनाव लड़ेंगे, अगर पार्टी उन्हें टिकट देती है तो। फर्रुखाबाद के प्रत्याशी के विषय में पूछे जाने पर उन्होंने कोई जबाव नहीं दिया। नरेन्द्र मोदी के विषय में जब पत्रकारों ने उनसे पूछा कि क्या वह देश में सर्वाधिक लोकप्रिय नेताओं में सुमार हैं तो उनके प्रधानमंत्री बनवाने की संभावना की बात के बारे में भाजपा का क्या विचार है। श्री सिंह ने इस विषय में तीखे शब्दों में उत्तर देते हुए कहा कि भाजपा में नरेन्द्र मोदी जैसे न जाने कितने शीर्ष नेता हैं। यह कह पाना मुस्किल है कि प्रधानमंत्री कौन बनेगा।

इस दौरान पार्टी जिलाध्यक्ष दिनेश कटियार के अलावा डा0 रजनी सरीन, मुकेश राजपूत, सुरेन्द्र कटियार, राघवेन्द्र राजपूत, सत्यपाल सिंह राठौर, मानसिंह पाल, विमल कटियार, शैलेन्द्र राठौर, जिला मीडिया प्रभारी दिलीप भारद्धाज, शैलेन्द्र राजपूत, मुकेश राठौर आदि मौजूद रहे।

भाजपाइयों ने हथियापुर में किया राजवीर सिंह का जोरदार स्वागत

नगर की सीमा में प्रवेश करते ही भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष दिनेश कटियार व जिला महामंत्री विमल कटियार के नेतृत्व में एक दर्जन से अधिक  कार्यकर्ता हथियापुर पहुंच गये। प्रदेश उपाध्यक्ष राजवीर सिंह उर्फ राजू के पहुंचते ही फूल मालाओ से जोरदार स्वागत किया व जमकर नारेबाजी की। इसके बाद राजवीर सिंह शादी समारोह में पहुंचे। हथियापुर पहुंचने वालों में डा० रजनी सरीन, सत्यपाल सिंह, मानसिंह पाल, सुरेन्द्र कटियार आदि शामिल रहे।