तिलक समारोह में गये युवक को भूमि विवाद में गोली मारी

Uncategorized

FARRUKHABAD : थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के नटवारा निवासी आराम सिंह पुत्र अलवेले सिंह aaram singhयादव को बीती रात भूमि विवाद के चलते गोली मारकर घायल कर दिया। घायल को रात में ही उपचार हेतु लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया।
[bannergarden id=”8″]
घायल आराम सिंह ने बताया कि उसने नवम्बर 2012 में गांव के ही हरनाम सिंह, पदम सिंह पुत्र रुस्तम सिंह से जमीन खरीदी थी। आराम सिंह का आरोप है कि गांव के रामबीर पुत्र केजरीलाल सक्सेना व हकीकतपुर थाना कंपिल के अखिलेश यादव ने वह जमीन अपने नाम करवा ली। इसी बात को लेकर आरोपियों से आराम सिंह का विवाद चल रहा है। बीती रात आराम सिंह मोहल्ले के ही विजयपाल के लड़के नंदकिशोर के तिलकोत्सव में गया था और उसके दरबाजे पर खड़ा था। उसी दौरान दोनो आरोपियों ने आराम सिंह पर तमंचा व लाइसेंसी राइफल से फायर झोंक दिया। जिससे आराम सिंह बुरी तरह से घायल हो गये। घायल को लोहिया अस्पताल में उपचार हेतु भर्ती किया गया।

[bannergarden id=”11″]