दिल्ली मे गुडिया के साथ दुस्कर्म पर शहर मे विरोध जारी

Uncategorized

1फर्रूखाबादः बीते एक सप्ताह पुर्व दिल्ली कि 5 बर्षीय गुडिया के साथ हुये रेप के मामले ने तूल पकड लिया है। शहर में भी मामला को लेकर लोगो ने विरोध शुरू कर दिया है। बीते दिन ‘आप’ ने विरोध किया था तो सोमवार को सर्वोदय मंडल कि ओर से कैडिल मार्च निकाला गया।
संगठन के कार्यकर्ताओ ने स्वराज कुटीर से कैडिल मार्च निकाला। जिसमे सर्वोदय मंडल के प्रान्तीय मंत्री लक्ष्मण सिंह ने कहा कि नारी का सम्मान एवं सुरक्षा से जुडा प्रश्न आखिर कब तक गर्त मे रहेगा।कब तक नारी कि गरीमा शर्मसार होती रहेगी। यह गरीमा और शर्मसार तव हो जाती है जब लोकसभा कि स्पीकर मीरा कुमार हो,विपक्ष कि नेता सुषमा स्वराज हो, राज्यसभा मे भाजपा प्रवक्ता माया कुमार हो और देश कि राजधानी दिल्ली मे मुख्यमत्री शीला दीक्षित हो।उन्होने कहा कि देश मे महिलाये कही भी सुरक्षित नही खासकर दिल्ली मे।
प्रान्तीय उपाध्यक्ष गोपाल बाबू पुरबार ने कहा कि भ्रष्टाचार, आन्तरिक सुरक्षा आतंकवाद के मुददे पर विफल हो रही है। ऐसी दयनीय वर्तमान व्यवस्था के लिये लचर कानून , संसद ही नही आम जनता भी उत्तर दायी है।
कैडिल मार्च मे बनाकस ,गांधी आश्रम, मूमेन्ट अंगेन्स्ट करॅप्शन, आदि संगठनो ने भी भाग लिया। कैडिल मार्च स्वराज कुटीर से शुरू होकर चौक पर समाप्त हुआ।