DPO का वेतन रुकते ही जारी हो गए 135 आंगनबाड़ी केन्द्र संचालिकाओं को नोटिस

0
106

फर्रुखाबाद: जिलाधिकारी मुथुकुमार स्वामी द्वारा आगनबाड़ी केन्द्रों पर शिकंजा कसने के उद्देश्य से बीते दिनों जनपद की समस्त आगनबाड़ी केन्द्रों का स्थलीय निरीक्षण करने के निर्देश दिये गये थे। निरीक्षण के दौरान बंद मिले 135 केन्द्र संचालिकाओं को कारण बताओ नोटिस जारी किये गये हैं।

[adrotate banner="3"]

जनपद में आगनबाड़ी केन्द्रों पर खुलेआम मासूमों की जिंदगी से खिलवाड़ किया जा रहा है। शासन व प्रशासन की तरफ से गरीब  बच्चों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखकर उनको कुपोषण से बचाये जाने के लिए आंगनबाड़ी केन्द्रों पर पंजीरी, बिस्कुट इत्यादि का वितरण प्रति दिन कराये जाने की योजना क्रियान्वित की गयी है। लेकिन भ्रष्ट आंगनबाड़ी केन्द्र संचालकों व कमीशनखोर अधिकारियों की कारगुजारी से गरीबों के बच्चों को दी जाने वाली पंजीरी डेरी संचालकों को सस्ते दामों में बेच दी जाती है। ऐसा किसी एक महीने नहीं वर्ष के लगभग सभी महीनों में यही खेल आंगनबाड़ी केन्द्र संचालिकाओं द्वारा किया जाता है। जिस पर बीते दिनों जिलाधिकारी मुथुकुमार स्वामी ने सीडीपीओ को समस्त आंगनबाड़ी केन्द्रों का निरीक्षण कराने के निर्देश दिये थे।

निरीक्षण के दौरान जनपद की कुल 1183 आंगनबाड़ी केन्द्रों में 135 आंगनबाड़ी केन्द्र बंद पाये गये। बंद मिले आंगनबाड़ी केन्द्र संचालिकाओं के खिलाफ नोटिस जारी किया गया है। जिसमें कहा गया है कि तय दिनों के अंदर नोटिस का जबाव न मिलने पर उनके खिलाफ कानूनी कार्यवाही अमल में लायी जायेगी।

[adrotate banner="2"]