माया ने बोला सीधा हमला, कहा ‘यूपी में गुंडों का बोलबाला’

Uncategorized

लखनऊ:  रविवार को डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती परलखनऊ के रमाबाई अंबेडकर मैदान में कार्यकर्ताओं को mayawatiसंबोधित करते हुएमायावती ने कहा कि उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था खस्ताहाल हो गई है।बहुजन समाज पार्टी कीअध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती नेराज्य मेंसमाजवादी पार्टी की सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश में चारों तरफअराजकता और गुंडों, माफियाओं का राज है। चारों ओर माफियाओं का बोलबाला है। महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। पुलिस भी कुछकरने में नाकाम है। प्रदेश में पीड़ितों को ही जेल में बंद कर दिया जाताहै।

[bannergarden id=”8″]

मायावती ने कहा कि बुलंदशहर में जिस 10 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म हुआ, पुलिस ने इंसाफ दिलाने के बजाय उसेही जेल में बंद कर दिया। उन्होंने आगे कहा, कि सूबे में अराजकता चरम पर है।हमारी पार्टी ने अंबेडकर जयंती पर शहर में होर्डिंग लगाने की अनुमति ली, लेकिन एसपी सरकार ने रातों-रात उन सभी को उतार दिया। प्रदेश में दलितमहापुरुषों की बेहद उपेक्षा हो रही है। सरकार पर हमला करते हुए मायावती नेकहा कि अखिलेश यादव सरकार की नीतियां ठीक नहीं हैं। चारों तरफ लूट-खसोट चलरही है। राज्य में विकास कार्य ठप हैं और जनता बेहाल है।

[bannergarden id=”11″]

राज्यकी एसपी सरकार के साथ-साथ केंद्र में कांग्रेस के नेतृत्व वाली संयुक्तप्रगतिशील गठबंधन सरकार पर भी हमला करते हुए मायावती ने कहा कि केंद्रसरकार किसान, दलित और आदिवासियों के साथ अन्याय कर रही है। केंद्र ने सभीभूमिहीनों को जमीन मुहैया न कराकर वादाखिलाफी की है। उन्होंने कहा किबीएसपी की सरकार ने उत्तर प्रदेश में सर्वसमाज के उत्थान पर ध्यान दिया।लेकिन अब न तो राज्य में ऐसा हो रहा है और न ही केंद्र सरकार ऐसी किसीयोजना पर काम कर रही है।