भाजपा अपनों से ही हारी : जितेन्द्र यादव

Uncategorized

FARRUKHABAD : भारतीय जनता पार्टी में नव निर्वाचित जिलाध्यक्ष घोषित होने के बाद उनके स्वागत के लिए आवास विकास स्थित एक गेस्टहाउस में sanjay garg DINESH KATIYAR- MUKESH RAJPUT BJP1 DINESH KATIYAR- MUKESH RAJPUT BJP2कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जनपद के दूर दराज से भाजपा कार्यकर्ता बहुत ही तन्मयता से पहुंचे और कार्यक्रम में हिस्सा लिया। कार्यक्रम में शिरकत कर रहे किसान मोर्चा के प्रदेश संगठन मंत्री ने मौके पर मौजूद भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी को अन्य किसी व्यक्ति ने पराजित नहीं कर पाया। भाजपा तो अपने ही खून की बजह से हार रही है। बातों बातों में उन्होंने भाजपा के अंदर ही आपसी गुटबाजी को शब्दजाल बुनकर कार्यकर्ताओं को समझाया।

[bannergarden id=”8″]

नव निर्वाचित जिलाध्यक्ष दिनेश कटियार का कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया। किसी ने 51 किलो की माला पहनाई तो किसी ने उन्हें तलवार भेंट कर अपना आदर प्रकट किया। खचाखच भरे हाल में कार्यकर्ताओं को संबोधित करने पहुंचे पूर्व क्षेत्रीय संगठन मंत्री व वर्तमान में किसान मोर्चा के प्रदेश संगठन मंत्री जितेन्द्र यादव की दिल की बात आखिर जुबां पर आ गयी। बीते 6 माह से अधिक समय से मण्डल चुनाव में मची खींचतान, आपसी मतभेद आदि पर उन्होंने एक कहानी के माध्यम से कार्यकर्ताओं को सीख दे डाली और उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी में अच्छे नेताओं व कार्यकर्ताओं की कोई कमी नहीं है। लेकिन भाजपा की सबसे बड़ी परेशानी यह है कि उनकी पार्टी में अपने ही लोग खेल खराब कर रहे हैं।

[bannergarden id=”11″]

श्री यादव ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि एक दूसरे पर प्रश्नचिन्हं लगाना भी अब हम लोगों का चलन सा बन गया है। लेकिन कार्यकर्ता व पदाधिकारी जो एक दूसरे पर प्रश्नचिन्ह लगाते हैं वह पहले अपने गिरहवान में झांकें और विचार करें कि उन्होंने संगठन के लिए क्या किया। उन्होंने कहा कि वर्तमान में चुनाव करीब है और भाजपा कार्यकर्ताओं को 2014 के लोकसभा चुनाव की तैयारियां करनी चाहिए। वोट बिखरा पड़ा है। हमें अपनी पूरी ताकत के साथ उस वोट को इकट्ठा करना है। उन्होंने कहा कि भाजपा को बाहर वाला कोई भी व्यक्ति हराने की ताकत नहीं रखता अगर सभी कार्यकर्ता एकजुट हो जायें। इसके अलावा क्षेत्रीय संगठन मंत्री ओमप्रकाश, पूर्व विधायक सुशील शाक्य, मिथलेश अग्रवाल, पूर्व जिलाध्यक्ष भूदेव सिंह राजपूत, डा0 रजनी सरीन, मुकेश राजपूत आदि ने अपने विचार रखे। मेजर स