रामेश्वर और जोगेन्द्र ने दल बल के साथ परमनगर पहुंच किशोरी के परिजनों को दिया सुरक्षा का भरोसा

Uncategorized

FARRUKHABAD : नबावगंज क्षेत्र के ग्राम परम नगर से बीते दिनों गायब हुई किशोरी के अपहरण के मामले में मंत्री पुत्र पर आरोप लगने के बाद मामला राजनीतिक रूप से खिंचता दिखायी दे रहा है। शुक्रवार को अलीगंज से विधायक रामेश्वर सिंह यादव व उनके भाई एटा से जिला पंचायत अध्यक्ष जोगेन्द्र सिंह यादव rameswar singhने परम नगर पहुंचकर पीड़ित किशोरी के परिजनों से[bannergarden id=”8″]  भेंट कर उन्हें हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। जिसके बाद किशोरी के परिजनों से उन्होंने बंद कमरे में वार्ता भी की।

विदित हो कि परम नगर निवासी एक किशोरी व एक किशोर बीते दिनों ही अचानक गायब हो गये थे। पुलिस ने तीन दिन बाद किशोरी को बरामद कर लिया। जिसके बाद किशोरी ने मंत्री पुत्र सचिन यादव लव की कोठी पर ले जाने का आरोप लगाया। आरोपों के क्रम में किशोरी का मामला राजनीतिक हो गया। इसी क्रम में विधानसभा क्षेत्र अलीगंज के सपा विधायक रामेश्वर सिंह यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष जोगेन्द्र सिंह यादव , ब्लाक प्रमुख अलीगंज ओमपाल सिंह, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष शमसाबाद नदीम फारुखी, जुनैद मियां, किशन पाल सिंह यादव rameswar singh- jogendra singh- ompal singh- nadeem farukhi-आदि वाहनों का काफिला लेकर पीड़ित किशोरी के घर परमनगर पहुंचे।

[bannergarden id=”11″]

किशोरी के घर पहुंचकर उन्होंने परिवार से बंद कमरे में वार्ता की। बाहर निकल कर उन्होंने बताया कि पीड़ित परिवार को सुरक्षा का पूरा भरोसा दिया गया है। यदि जरूरत पड़ी तो मामले को सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव तक ले जाया जायेगा और न्याय दिलाया जायेगा।