कार्यकारिणी में चमचों को नहीं संघ कार्यकर्ताओं को मिलेगी तरजीह: दिनेश कटियार

Uncategorized

FARRUKHABAD : भारतीय जनता पार्टी के जनपद में नये संगठन गठन को लेकर महीनों से उठापटक पड़ी हुई है। पहले मण्डल चुनाव बमुस्किल सम्पन्न हो पाये। वहीं जिलाध्यक्ष का मनोनयन होने के बाद अब कार्यकारिणी को लेकर सह और मात का खेल शुरू हो गया है। एक दूसरे से अपने को जुझारू Dinesh katiyarसाबित करने में कार्यकर्ता जुट गये हैं। कुछ तो पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से शिफारिशें लगवा रहे हैं कि उन्हें कार्यकारिणी में कोई खूबसूरत पद मिल जाये। लेकिन जिलाध्यक्ष का रुख कुछ अलग ही नजर आ रहा है। जिलाध्यक्ष ने साफ लहजों में कह दिया कि अभी तक जो पार्टी नेताओं की चाटुकारिता करके संगठन का काम भूले रहे उन्हें पार्टी में पद देने का प्रश्न ही नहीं उठता। उन्होंने कहा कि कार्यकारिणी में प्राथमिकता संघ के जुझारू कार्यकर्ताओं को दी जायेगी।

जेएनआई से बातचीत के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश कटियार का रुख संगठन मजबूत बनाने की तरफ नजर आया। उन्होंने कहा कि अभी पार्टी अपना स्थापना दिवस 6 अप्रैल को मनायेगी। जिसके बाद संगठन के पुनर्निमाण पर विचार किया जायेगा। हालांकि उन्होंने यह स्पष्ट कर दिया कि संगठन में पदाधिकारियों के गठन के लिए जांच पड़ताल शुरू कर दी गयी है। उन्होंने कहा कि इस सम्बंध में वह ज्यादा जोर कायमगंज और कंपिल क्षेत्र के कार्यकर्ताओं पर दे रहे हैं। श्री कटियार का कहना है कि शहर क्षेत्र में ज्यादातर पदाधिकारी व कार्यकर्ता उनके समझे हुए हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में कार्यकर्ताओं को समझने के लिए उनका दौरा लगातार जारी है।

[bannergarden id=”8″] [bannergarden id=”11″]
उन्होंने कहा कि राजनीति में इस समय लोभ लालच फैल रहा है। जिसको लेकर पार्टी के कार्यकर्ता बड़े नेताओं से संगठन में पद पाने के लिए शिफारिस करवा रहे हैं। लेकिन किसी भी अयोग्य कार्यकर्ता को संगठन में जगह नहीं दी जायेगी। प्रथम वरीयता संघ के जुझारू कार्यकर्ताओं को मिलेगी। उन्होंने इस सम्बंध में कुछ लोगों के नाम भी सार्वजनिक किये। श्री कटियार का कहना है कि संगठन अनुशासन से चलता है और उन्हें इस बार संगठन में ऐसे ही लोग चाहिए जो अनुशासित होने के साथ-साथ आर्थिक रूप से भी मजबूत हों। उन्होंने कहा कि शीघ्र पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक करके कार्यकारिणी की घोषणा की जायेगी। किसी के कहने या दबाव बनाने से कोई भी पद किसी कार्यकर्ता को किसी भी कीमत पर मिलना नामुमकिन है। पद सिर्फ उसकी जागरूकपन और पार्टी के प्रति कर्तव्य निष्ठा के आधार पर ही मिलेंगे।