पद्मश्री से सम्‍मानित 63 वर्षीय लेखक पर तीन महिलाओं से रेप का मुकदमा

Uncategorized

दिल्‍ली: मराठी लेखक और समाजसेवी 63 साल के जाने-माने लक्ष्मण माने पर तीन महिलाओं ने नौकरी का झांसा देकर तीन साल तक रेप करने का आरोप लगाया है। सतारा पुलिस ने बलात्कार का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। लक्ष्मण माने फरार बताए जा रहे हैं।

rapeमहाराष्ट्र के सतारा के जकातवाड़ी में शारदाबाई पवार आश्रम में काम करने वालीं तीन महिलाओं ने आरोप लगाया है कि लक्ष्मण माने ने उन्हें भरोसा दिलाया था कि वह उन्हें कन्फर्म कर देंगे। पीड़ित महिलाओं के मुताबिक लक्ष्मण माने ने उनकी मजबूरी का फायदा उठाते हुए सालों तक उनका उत्पीड़न किया। आरोप के मुताबिक, लक्ष्मण माने ने साल 2007 से लेकर 2010 तक महिलओं के साथ दुष्कर्म किया। लक्ष्मण माने इस आश्रम के अध्यक्ष हैं। आश्रम के ट्रस्टियों की लिस्ट में केंद्रीय कृषी मंत्री शरद पवार का नाम भी है।

सतारा के एडिशनल एसपी अमोल ताम्बे ने बताया कि आईपीसी के सेक्शन 376 के तहत लक्ष्मण माने के खिलाफ तीन अलग-अलग केस दर्ज किए गए हैं। उन्होंने बताया कि उनका पता लगाने के लिए पुलिसवालों को भेजा गया था लेकिन वह नहीं मिले। लक्ष्मण माने के बेटे का कहना है कि उसके पिता को गलत आरोप में फंसाया जा रहा है।